भिवानी, रोहतक की बजाय प्रदेश में कांग्रेस की चौधर लाएंगे : किरण चौधरी

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 17 Aug, 2018 09:22 AM

bhiwani will bring congress to chowrasta instead of rohtak

हरियाणा कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने कहा कि भिवानी व रोहतक की बजाय प्रदेश में कांग्रेस की चौधर लाएंगे। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी। उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। यह दावा किरण...

चंडीगढ़(बंसल): हरियाणा कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने कहा कि भिवानी व रोहतक की बजाय प्रदेश में कांग्रेस की चौधर लाएंगे। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी। उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। यह दावा किरण चौधरी ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में किया। कांग्रेस की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री जाट या दलित के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस जातिवाद की राजनीति में विश्वास नहीं रखती। सदन में कांग्रेस विधायकों द्वारा किसी भी मुद्दे पर साथ नहीं दिए जाने से जुड़े सवाल पर किरण ने कहा कि ऐसा विपक्ष का दुष्प्रचार है। 

हमारी पार्टी के सभी विधायक हमारे लिए सम्मानित हैैं। हरियाणा सरकार की आदर्श ग्राम योजना को फ्लॉप बताते हुए उन्होंने कहा कि यह भी जुमला साबित हुई है। उन्होंने कहा कि भिवानी जिले में बापोड़ा और दिनौद 2 गांव गोद लिए थे लेकिन आज तक विकास का भरपूर पैसा मिलना तो दूर, इन गांवों को गोद भराई भी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि सरकार को कई पत्र लिखे, लेकिन आज तक किसी पत्र का जवाब ही नहीं मिला।  विधानसभा के मानसून सत्र के संदर्भ में उन्होंने बताया कि सत्र में कांग्रेस सत्तारूढ़ भाजपा से एक दर्जन मुद्दों पर जवाब मांगती नजर आएगी। 

किरण चौधरी ने कहा कि अपनी पार्टी की ओर से विधानसभा स्पीकर को 8 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव दिए हैं। उन्होंने कहा कि एस.वाई.एल. नहर निर्माण न होने के लिए सीधे तौर पर इनैलो दोषी है जो कि आज भाजपा के साथ मिलकर नहर निर्माण के मुद्दे पर ड्रामा कर रही है। उन्होंने कहा कि एस.वाई.एल. का 80 फीसदी काम बंसी लाल ने पूरा कर दिया था लेकिन इनैलो ने ही नहर निर्माण में रोड़े अटकाए थे। उन्होंने कहा कि पिछले 4 वर्षों से जी.एन.एम. व ए.एन.एम. की परीक्षाएं नहीं हुई हैं और गरीब परिवारों से जुड़ी छात्राएं परेशान हैं लेकिन सरकार का कोई ध्यान नहीं है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!