भाजपा ने साधारण कार्यकर्ता का मान-सम्मान बढ़ाया : भाटिया

Edited By Shivam, Updated: 10 Apr, 2019 11:56 AM

bhatia said bjp enhances worker honor

करनाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी संजय भाटिया आज असंध पहुंचे और पन्ना प्रमुखों की बैठक को सम्बोधित किया। नगर के कैथल मार्ग पर स्थित एक निजी पैलेस में आयोजित इस बैठक में संजय भाटिया व भाजपा प्रदेश सह प्रभारी विश्वास सांरग का स्वागत किया गया।...

असंध (पंकेस): करनाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी संजय भाटिया आज असंध पहुंचे और पन्ना प्रमुखों की बैठक को सम्बोधित किया। नगर के कैथल मार्ग पर स्थित एक निजी पैलेस में आयोजित इस बैठक में संजय भाटिया व भाजपा प्रदेश सह प्रभारी विश्वास सांरग का स्वागत किया गया। विधायक बख्शीश सिंह विर्क के सौजन्य में आयोजित इस सभा में संजय भाटिया ने कार्यकत्र्ताओं को कहा कि आज देश में केवल भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसके लिए देश प्रथम है।

उन्हें टिकट देकर भाजपा ने एक साधारण कार्यकत्र्ता के मान व सम्मान को बढ़ाया है।  भाजपा ऐसी पार्टी नहीं है जो परिवारवाद को आगे रखती और कार्यकत्र्ताओं को पीछे। संजय भाटिया ने कहा कि यदि वे सांसद बनते हैं तो प्रत्येक कार्यकत्र्ता व जनता के लिए उनके द्वार हमेशा खुले रहेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद देश की साख बढ़ी है और यदि दूसरे चरण में भी मोदी सरकार बनती है तो भारत विश्व में एक महाशक्ति बनकर उभरेगा।

भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी एवं मध्य प्रदेश के विधायक विश्वास सांरग ने कहा कि आज हरियाणा प्रदेश में भी पूरे देश की भांति भाजपा के प्रति लोगों में जबरदस्त उत्साह है। कांग्रेस का घोषणापत्र राष्ट्रवाद की भावना के विपरीत है और वोटों के लिए कांग्रेस मसूद अजहर को भी भारत रत्न दे सकती है। इस अवसर पर विधायक बख्शीश सिंह विर्क, जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद सहित अन्य कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!