‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ-बेटी खेलाओ’ अंतरराष्ट्रीय अभियान की शुरुआत करेगा हरियाणा

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 11 Apr, 2018 08:11 AM

beti bachao beti prabhao beti playo  will launch an international campaign

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के सफल अभियान के बाद अब हरियाणा ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ-बेटी खेलाओ’ अंतर्राष्ट्रीय अभियान की शुरूआत करेगा। इसका आयोजन 21 से 24 मई तक पंचकूला...

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के सफल अभियान के बाद अब हरियाणा ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ-बेटी खेलाओ’ अंतर्राष्ट्रीय अभियान की शुरूआत करेगा। इसका आयोजन 21 से 24 मई तक पंचकूला के सैक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल खेल परिसर के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाली फर्स्ट गर्ल्स (सीनियर) इंटरनेशनल 20-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के माध्यम से होगा। 

प्रतियोगिता की ट्रॉफी का अनावरण वित्त मंत्री कै.अभिमन्यु ने बीते दिन प्रैस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में किया। अभिमन्यु ने आर्टिटेक्ट, मुक्ता सिंगला व डा. रूपाली सलाथिया द्वारा लिखित पुस्तक ‘राइजिंग स्पेल इन वूमेन्स क्रिकेट’ का विमोचन भी किया। 

उन्होंने शहीद भगत सिंह के नाम पर फर्स्ट गर्ल्स (सीनियर) इंटरनेशनल 20-20 क्रिकेट प्रतियोगिता करवाने के लिए क्रिकेट फैडरेशन ऑफ हरियाणा के प्रयासों को सराहा। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह भारत-पाकिस्तान और बंग्लादेश मात्र देशों के लिए ही शहीद नहीं हुए। बल्कि उनकी शहादत को विश्व के इतिहास के स्वर्ण पन्नों में अंकित किया गया है। 

वित्त मंत्री ने कहा कि हरियाणा की लड़कियां हर क्षेत्र में आगे है। चाहे वह खेल का मैदान हों या फिर जल, थल व वायुसेना में सेवा करने का जज्बा हो। यहां तक की विश्व की सौंदर्य प्रतियोगिताओं में भी हरियाणा की लड़कियों ने डंका बजाया है। आस्ट्रेलिया में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में भी 80 प्रतिशत से अधिक स्वर्ण पदक बेटियों ने ही जीते है। 

उन्होंने कहा कि हॉकी, कुश्ती, निशानेबाजी व भारतोलन में तो हरियाणा की लड़कियों ने पहले ही हरियाणा का नाम विश्व में रोशन किया है और अब क्रिकेट के माध्यम से भी लड़कियां आगे बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि क्रिकेट एक लोकप्रिय खेल है, भले ही यह विश्व के कुछ देशों में खेला जाता हो, परन्तु क्रिकेट प्रत्येक व्यक्ति को अपने साथ कहीं न कहीं जोड़ता है।

इस अवसर पर आल इंडिया वूमैन्स 20-20 क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वासुदेव राणा, चीफ वूमैन्स क्रिकेट कोच ऑफ पंजाब, आर.पी. सिंह, पंजाब वि.वि. चंडीगढ़ के महिला क्रिकेट कोच व हरियाणा के पूर्व रणजी खिलाड़ी गिरीश भनोट, क्रिकेट फैडरेशन ऑफ हरियाणा के सुरेंद्र गोयल, विजय अरोड़ा व महासचिव अमरजीत कुमार, पंचकूला नगर निगम की मनोनीत सदस्य संघप्रिया सिवाच मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!