Edited By Manisha rana, Updated: 31 Jan, 2024 02:26 PM
यमुनानगर पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने गौ मांस के साथ आरोपी राशिद उर्फ दाऊद को गिरफ्तार किया है। आरोपी दाऊद से 70 किलो गोमांस बरामद हुआ है।
यमुनानगर (प्रवेज खान) : यमुनानगर पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने गौ मांस के साथ आरोपी राशिद उर्फ दाऊद को गिरफ्तार किया है। आरोपी दाऊद से 70 किलो गोमांस बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी दाऊद की कार को भी कब्जे में लिया है।
कार से 70 किलोग्राम मांस बरामद
बुड़िया गेट चौकी इंचार्ज अजय ने बताया कि टीम को गुप्त सुचना मिली थी की चुन्ना भट्टी निवासी राशिद उर्फ दाऊद गौ मांस बेचने के लिए कार में जगाधरी की तरफ जाएगा। सूचना पर पुलिस टीम ने त्रिवेणी चौक पर जाकर नाकबंदी की। कुछ ही देर में एक कार छछरौली की तरफ से आती दिखी। टीम ने कार को जब रोका और तलाशी ली तो कार में से 70 किलोग्राम मांस बरामद हुआ। उसे 35 पॉलीथिन में बांधकर रखा हुआ था। हर पॉलीथिन में दो-दो किलोग्राम मांस था। पुलिस ने वहां से आरोपी को काबू किया और उस पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी दाऊद काफी दिनों से गौ मांस की सप्लाई कर रहा था। वहीं पुलिस अधिकारी का कहना है कि जांच चल रही है। इसमें और भी लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)