पंचकूला में MLA की कोठी के बाहर चोरी,  PSO की गाड़ी से बैटरी उड़ा ले गए चोर; आरोपों की तलाश में जुटी पुलिस

Edited By Harman, Updated: 22 Aug, 2026 01:44 PM

battery stolen from pso s vehicle outside mla s bungalow in panchkula

पंचकूला में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला पंचकूला के सेक्टर-7 से सामने आया है, जहां पंचकूला विधायक चौ चंद्रमोहन की कोठी के बाहर खड़ी उनके PSO की गाड़ी से चोर बैटरी चोरी कर फरार हो गए।

पंचकूला (उमंग) : पंचकूला में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला पंचकूला के सेक्टर-7 से सामने आया है, जहां पंचकूला विधायक चौ चंद्रमोहन की कोठी के बाहर खड़ी उनके PSO की गाड़ी से चोर बैटरी चोरी कर फरार हो गए।

चोरी की वारदात का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है जो अब वायरल हो रहा है।  बताया जा रहा है कि चोरों ने वारदात को बेहद शातिराना अंदाज में अंजाम दिया। घटना के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सेक्टर-7 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे अन्य CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

 पुलिस ने वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं और मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। विधायक की कोठी के बाहर PSO की गाड़ी से बैटरी चोरी होने की घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!