Edited By Krishan Rana, Updated: 27 Apr, 2026 03:48 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपनों को साकार करने में लगी डायरेक्ट सेलिंग कंपनी AWPL द्वारा गुरुग्राम के लेजरवैली में
गुरुग्राम : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपनों को साकार करने में लगी डायरेक्ट सेलिंग कंपनी AWPL द्वारा गुरुग्राम के लेजरवैली में आयोजित कार्यक्रम 'आत्मनिर्भर भारत का विजय पर्व' में उपस्थित करीब एक लाख लोगों ने मोबाइल की लाइट जलाकर विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया।
हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एडब्ल्यूपीएल द्वारा आत्मनिर्भर भारत के लिए बढ़ाए जा रहे प्रयासों की सराहना की और डायरेक्ट सेलिंग माॅडल को लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का माध्यम बताया। एडब्ल्यूपीएल के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ डा. संजीव कुमार और डायरेक्ट मामचंद रायपुरिया ने मुख्यमंत्री नायब सैनी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को विश्वास दिलाया कि इस इंडस्ट्री से जुड़े लाखों लोग जरुरतमंदों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार देने और लोगों के स्वस्थ जीवन के लिए काम कर रहे हैं, जो भारत को आत्मनिर्भर और विकसित बनने तक लगातार जारी रहेगा।
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री राव नरवीर सिंह, विपुल गोयल, विधायक मुकेश शर्मा, बिमला चौधरी भी उपस्थित रहीं। यहां एक लाख से अधिक लोगों ने एक साथ हनुमान चालीसा पाठ करके विश्व रिकॉर्ड बनाया। लेजर और ड्रोन शो से भारत को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा व उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों के चित्र आकाश में बनाए गए। जो लेजरवैली ग्राउंड में उपस्थित जनसमूह के लिए सबसे अधिक रोमांचक रही।

यहां मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि एडब्ल्यूपीएल का यह 'विजय पर्व कार्यक्रम' स्वरोजगार, महिला सशक्तिकरण और युवाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के संकल्प का एक भव्य उदाहरण बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में देशभर से पहुंचे हजारों डायरेक्ट सेलर्स, महिला उद्यमियों और युवा प्रतिभागियों की मौजूदगी ने इसे एक ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज का भारत युवाओं की ऊर्जा और महिलाओं की शक्ति के दम पर आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि देश का युवा नौकरी खोजने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बने। डायरेक्ट सेलिंग मॉडल इसी सोच को मजबूत करता है, क्योंकि यह युवाओं को उद्यमिता, आत्मविश्वास और आर्थिक स्वतंत्रता की दिशा में आगे बढ़ाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एडब्ल्यूपीएल जैसी कंपनियां केवल व्यापार नहीं कर रहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य कर रही हैं। डायरेक्ट सेलिंग मॉडल के जरिए उत्पाद सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंच रहे हैं, जिससे एक ओर ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद मिल रहे हैं तो दूसरी ओर लाखों लोगों को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि यह मॉडल लोगों के जीवन में परिवर्तन लाने का प्रभावी माध्यम बन चुका है।
मुख्यमंत्री सैनी ने कंपनी के प्रबंध निदेशक डॉ. संजीव कुमार और उनकी पूरी टीम को इस भव्य आयोजन तथा लाखों लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों के लिए बधाई देते हुए कहा कि कंपनी ने युवाओं और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सैनी ने कहा कि हरियाणा में एडब्ल्यूपीएल का आत्मनिर्भर का विजय पर्व मनाना और इसमें देश भर से हजारों की संख्या में लोगों का आना दर्शाता है कि हरियाणा विकसित बनने की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत 2047 तक विकसित बनें, इसके लिए डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री के लोगों को निरंतर सकारात्मक रूप से सही दिशा में काम करते रहना होगा।

उपभोक्ता संरक्षण एवं डायरेक्ट सेलिंग नियमों से डायरेक्ट सेलिंग सेक्टर में पारदर्शिता आई : पुष्कर सिंह धामी
कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्ष 2021 में केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए उपभोक्ता संरक्षण एवं डायरेक्ट सेलिंग नियमों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन नियमों ने डायरेक्ट सेलिंग सेक्टर को एक पारदर्शी और विश्वसनीय ढांचा प्रदान किया है। इससे न केवल उपभोक्ताओं के हित सुरक्षित हुए हैं, बल्कि इस क्षेत्र में काम करने वाले लाखों लोगों का आत्मविश्वास भी बढ़ा है।
उन्होंने कहा कि आज “स्टार्टअप इंडिया”, “स्किल इंडिया”, “डिजिटल इंडिया”, “वोकल फॉर लोकल” और “मेक इन इंडिया” जैसी योजनाओं के कारण भारत दुनिया में तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्था बन चुका है। भारत आज विश्व का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बनकर सामने आया है और देश के युवा नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में नई पहचान बना रहे हैं।
धामी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र युवाओं और महिलाओं को अपनी प्रतिभा के बल पर आगे बढ़ने का अवसर देता है। उन्होंने उत्तराखंड सरकार द्वारा उद्योग, निवेश, पर्यटन और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य तेजी से विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में निवेश और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए “लखपति दीदी” जैसी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि “वोकल फॉर लोकल” और “लोकल टू ग्लोबल” की भावना के तहत स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने का कार्य किया जा रहा है।
AWPL के कार्यक्रम में हुआ नारी शक्ति का वंदन
गुरुग्राम के लेजरवैली में एडब्ल्यूपीएल के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला उद्यमियों ने भी हिस्सा लिया। बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं का उल्लेख करते हुए दोनों मुख्यमंत्रियों ने कहा कि आज महिलाएं केवल घर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आर्थिक विकास की मजबूत भागीदार बन चुकी हैं। डायरेक्ट सेलिंग प्लेटफॉर्म महिलाओं को घर बैठे काम करने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान कर रहे हैं। एमडी एवं सीईओ डाक्टर संजीव कुमार ने कहा कि डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री में ज्यादा से ज्यादा मातृशक्ति को रोजगार उपलब्ध कराकर एडब्ल्यूपीएल नारी शक्ति का वंदन कर रही है। संजीव कुमार ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल व्यवसाय बढ़ाना नहीं, बल्कि समाज में आर्थिक जागरूकता और आत्मनिर्भरता की भावना को मजबूत करना है। डाक्टर कुमार ने कहा कि हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
कार्यक्रम के दौरान उन सफल डायरेक्ट सेलर्स को सम्मानित भी किया गया जिन्होंने अपनी मेहनत और समर्पण के बल पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की। सम्मान समारोह ने उपस्थित युवाओं और महिलाओं को नई प्रेरणा दी।
पूरे आयोजन में आत्मनिर्भर भारत, स्वरोजगार, महिला सशक्तिकरण और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का संदेश प्रमुखता से देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने विकसित भारत और आत्मनिर्भर राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया।
आत्मनिर्भर भारत का विजय पर्व जैसे कार्यक्रम हरियाणा के लिए सौभाग्य: विपुल गोयल
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, विपुल गोयल, गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने भी आत्मनिर्भर भारत का विजय पर्व जैसा कार्यक्रम हरियाणा में करवाने पर एडब्ल्यूपीएल के एमडी डाक्टर संजीव कुमार की सराहना की।
हरियाणा कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि विजय पर्व” केवल एक कॉर्पोरेट आयोजन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के सपने को जनआंदोलन बनाने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल के रूप में सामने आया, जहां युवाओं, महिलाओं और उद्यमिता की शक्ति को एक मंच पर नई पहचान मिली। यह कार्यक्रम हरियाणा में होना यहां के लिए भी सौभाग्य का है।
कैबिनेट मंत्री राव नरवीर सिंह ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना, स्वरोजगार को बढ़ावा देना, महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करना तथा कौशल विकास के जरिए नए रोजगार अवसरों का निर्माण करना था। प्रदेश के लोगों को भी ऐसे कार्यक्रमों को अच्छे अवसर की तरह लेना चाहिए और सकारात्मक सोच के साथ इनका लाभ उठाना चाहिए।
एक लाख से अधिक लोगों ने हनुमान चालीसा गाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ड्रोन शो ने भी मोहा
लेजर वैली में आयोजित एडब्ल्यूपीएल के विजय पर्व में एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया। यहां हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ एक लाख से अधिक लोगों ने सामुहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर विश्व रिकॉर्ड बनाया।
इसके अलावा यहां रात करीब नौ बजे एक ड्रोन शो किया गया, जिसके जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नायब सैनी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और एडब्ल्यूपीएल के सीईओ डाक्टर संजीव कुमार के चित्र आकाश में बनाए गए। जहां लाख से अधिक लोग हनुमान चालीसा गाते हुए 20 मिनट तक भक्ति में डूबे रहे, वहीं ड्रोन शो के दौरान तालियों की गड़गड़ाहट गूंजती रही।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)