पीएम के चुनाव को सीएम के चुनाव में तब्दील करने का कांग्रेस कर रही असफल प्रयासः अरविंद शर्मा

Edited By Saurabh Pal, Updated: 14 Apr, 2024 03:01 PM

arvind sharma said gulabi gang is making congress oppose bjp

वैसे तो लोकसभा का चुनाव हरियाणा सहित पूरे देश में हो रहा है, लेकिन हरियाणा में अन्य सीटों के मुकाबले रोहतक में सियासी पारा लगभग अपने अधिकतम तापमान पर है। हालांकि अभी रोहतक से कांग्रेस उम्मीदवार की औपचारिक पुष्टि नहीं हुई है...

रोहतक(दीपक भारद्वाज): वैसे तो लोकसभा का चुनाव हरियाणा सहित पूरे देश में हो रहा है, लेकिन हरियाणा में अन्य सीटों के मुकाबले रोहतक में सियासी पारा लगभग अपने अधिकतम तापमान पर है। हालांकि अभी रोहतक से कांग्रेस उम्मीदवार की औपचारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सियासी गलियारों में दीपेंद्र हुड्डा की उम्मीदवारी तय मानी जा रही है। विरोध-समर्थन और वार-पलटवार का दौर रोहतक में चरम पर है। इस पर भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा ने कांग्रेस पार्टी को घेरते हुए कहा कि चुनाव प्रधानमंत्री का है, लेकिन कांग्रेस इसे मुख्यमंत्री के चुनाव में बदलने का असफसल प्रयास कर रही है।

रोहतक से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर अरविंद शर्मा ने आज रोहतक में प्रचार के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा कभी चुनाव प्रचार तक नहीं करते थे। बल्कि कांग्रेस पार्टी भय का माहौल पैदा करके चुनाव जीतती थी। लेकिन प्रधानमंत्री  की नीतियों और उनकी साफ नीयत के कारण आज भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पार्टी को घर-घर जाकर वोट मांगने के लिए मजबूर कर दिया है।

उन्होंने कहा कि कुछ जगह पर उनके चुनाव प्रचार में गुलाबी गैंग से कांग्रेस विरोध करवाने का प्रयास कर रही है। लेकिन वह सफल नहीं होंगे, क्योंकि जनता अब इनकी चालाकियों को समझ चुकी है। दीपेंद्र हुड्डा लोगों से अपील कर रहे हैं कि वह किसी भी बीजेपी उम्मीदवार का विरोध ना करें, उनकी इस अपील पर सवाल उठ रहा है कि आखिर दीपेंद्र हुड्डा और कांग्रेस पार्टी के अन्य नेताओं को लोगों से अपील करने की जरूरत क्यों पड़ी। ये लोग भय का माहौल पैदा कर रोहतक को अपना गढ़ बताते थे। लेकिन 2019 में ही उस गढ़ को भारतीय जनता पार्टी ने भेद दिया था। अब यह लोग लोगों को गुमराह करने पर लगे हुए हैं।

शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के चुनाव को मुख्यमंत्री के चुनाव में तब्दील करने की असफल कोशिश कर रहे हैं। दीपेंद्र हुड्डा रोहतक से दिल्ली और दिल्ली से चंडीगढ़ जाने की बात कर रहे हैं। इनको पता नहीं है कि चंडीगढ़ दीपेंद्र हुड्डा नहीं बल्कि नायब सिंह सैनी रोहतक से सीधे 152डी से चंडीगढ़ जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व स्पीकर द्वारा बेरी की जनसभा में मारकाट वाली बात कहने के बाद यह लोग फिर से चुनाव में डर पैदा करना चाहते हैं। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि क्या आरक्षण आंदोलन में बिगड़े माहौल के बाद भी इन लोगों का जी नहीं भरा है। उन्होंने लोगों से कहा कि चुनाव में किसी प्रकार का भी भी डर ना माने। प्रशासन चुनाव करवाने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!