महम में विरोध करवाने का अरविंद शर्मा ने कांग्रेस पर लगाया आरोप, कहा- इन युवकों का हुड्डा परिवार से संबंध

Edited By Saurabh Pal, Updated: 08 Apr, 2024 06:09 PM

arvind sharma blames congress on protests

हरियाणा में इन दिनों भाजपा नेताओं को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान महम में भाजपा नेता को भी विरोध झेलना पड़ा। किसानों के विरोध पर अब अरविंद शर्मा ने प्रतिक्रिया दी है...

 

रोहतक(दीपक भारद्वाज): हरियाणा में इन दिनों भाजपा नेताओं को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान महम में भाजपा नेता को भी विरोध झेलना पड़ा। किसानों के विरोध पर अब अरविंद शर्मा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने विरोध करने वालों को कांग्रेस से संबंधित होने का दावा किया है। शर्मा ने कहा इसका सबूत भी उनके पास है। जो विरोध में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे थे, उनकी हुड्डा परिवार के साथ फोटो भी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी रोहतक लोकसभा में अपनी हार को देखकर बौखला गई है। इसी वजह से इस तरह की हथकंडे अपना रही है। अरविंद शर्मा ने अपने इस विरोध के बाद मीडिया के सामने आए। इसके साथ ही उन्होंने कहा की असली मजा तो चुनाव में तब आएगा, जब दीपेंद्र हुड्डा कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे। क्योंकि हुड्डा परिवार ने ऐसे जन विरोधी काम किए हैं कि जिसके जवाब उनके पास नहीं है।

अरविंद शर्मा ने कहा कि महम में जो विरोध हुआ वह इक्का दुक्का विरोध करने वाले थे। जबकि उनके कार्यक्रमों में सुनने के लिए भीड़ आई और काफी उत्साहित थी। यह विरोध कांग्रेस पार्टी ही करवा रही है। विरोध करने वाले युवकों की एक फोटो भी उन्होंने दिखाया, जिसमें युवक भूपेंद्र सिंह हुड्डा की पत्नी आशा हुड्डा के साथ था। अरविंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस रोहतक लोकसभा में अपने हालात देखकर बौखलाई हुई है। इसलिए इस तरह के हथकंडे इस्तेमाल कर रही है। लेकिन अब यह चलने वाला नहीं है। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!