महिला पार्षद के घर पर हमला, CCTV में कैद हुई आरोपियों के पत्थर बरसाने की तस्वीरें

Edited By Isha, Updated: 07 Jul, 2020 01:14 PM

सिरसा के थेहड़ मोहल्ले की महिला नगर पार्षद बलजीत कौर के घर पर कुछ हथियारबंद लोगों ने हमला बोल दिया। इन लोगों ने नगर पार्षद के घर पर पथराव भी किया। सभी लोग आस पास के बताए जाते है औ

सिरसा(सतनाम):  सिरसा के थेहड़ मोहल्ले की महिला नगर पार्षद बलजीत कौर के घर पर कुछ हथियारबंद लोगों ने हमला बोल दिया। इन लोगों ने नगर पार्षद के घर पर पथराव भी किया। सभी लोग आस पास के बताए जाते है और सभी ने नकाब भी पहने हुए थे। हमले की वीडियो घर पर ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। नगर पार्षद और उसके परिजनों ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सिरसा पुलिस से सुरक्षा की मांग की है ।

नगर पार्षद बलजीत कौर और उसके पति हरदास उर्फ़ रिंकू ने बताया कि हथियारबंद कुछ लोगों ने रात को उनके घर पर हमला बोल दिया। उनके घर पर पथराव भी किया गया। हरदास सिंह ने कुछ लोगों पर आंशका जताते हुए कहा कि जयकिशोर व बलदेवराज ने उनके परिवार पर हमला करवाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि मेरे घर पर साजिश के तहत हमला किया गया है, जिसकी तुरंत प्रभाव से जांच की जानी चाहिए और जो भी आरोपी हैं, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि सिरसा की नगर परिषद् में 27 लाख रुपए का गबन पाया गया जिसकी विजिलेंस जाँच चल रही थी। इसके बाद मामला ग्रीवेंस कमेटी में चला गया, लेकिन जिस दिन सुनवाई होनी थी, उस दिन मीटिंग लेने के लिए स्वास्थ्य व गृहमंत्री अनिल विज नहीं आए। उसके बाद कुछ लोग उसने रंजिश रखने लग गए और उसी साजिश के तहत उनपर और उसके परिवार पर हमला किया गया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की और प्रोटेक्शन पॉलिसी के तहत उन्हें सरकारी सुरक्षा के तहत एक गनमैन मिला हुआ है लेकिन कुछ लोग उनके गनमैन को भी हटवाना चाहते है।  हरदास रिंकू ने सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 

वहीं आरोपी पक्ष बलदेव सिंह ने इन आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि हरदास सिंह उर्फ़ रिंकू के घर पर हुए हमले में उनका कोई लेना देना नहीं है। यह हमला उन्होंने नहीं करवाया है। बलदेव सिंह ने भी मामले की जाँच की मांग की है। वही सिरसा के डीएसपी हेड क्वार्टर आर्यन चौधरी ने बताया कि नगर पार्षद के घर पर हुए हमले के मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और बाकि आरोपी भी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे। 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!