दुष्यंत चौटाला के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज, अब तक सबसे लंबे समय के लिए रहे उपमुख्यमंत्री

Edited By Manisha rana, Updated: 13 Mar, 2024 10:25 AM

another record registered in the name of dushyant chautala

हरियाणा प्रदेश के 1 नवम्बर 1966 के गठन से लेकर अब तक 22 मुख्यमंत्री व 6 उपमुख्यमंत्री बन चुके है, लेकिन आज तक 10 मुख्यमंत्रियों ने ही अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा किया है।

चंडीगढ़ : हरियाणा प्रदेश के 1 नवम्बर 1966 के गठन से लेकर अब तक 22 मुख्यमंत्री व 6 उपमुख्यमंत्री बन चुके है, लेकिन आज तक 10 मुख्यमंत्रियों ने ही अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा किया है। वहीं आज तक एक भी उप मुख्यमंत्री अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया। 

बता दें कि सबसे लम्बे समय तक भजन लाल बिश्नोई 11 साल 10 महीने (4317) दिन मुख्यमंत्री के रूप में रहे। उसके बाद बंसी लाल 4668 दिन मुख्यमंत्री के तौर पर रहे। हरियाणा बनने के पांच माह बाद ही राज्य में चांदराम पहले डिप्टी सीएम बने थे। 

अब तक दुष्यंत चौटाला सबसे लंबे समय के लिए रहे उपमुख्यमंत्री 

वहीं दुष्यंत चौटाला 27 अक्तूबर 2019 से लेकर 12 मार्च 2024 तक 4 साल 137 दिन तक सबसे ज्यादा दिन उपमुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान रहे। सबसे पहले राव विरेंद्र सिंह की सरकार में विधायक चांद राम उपमुख्यमंत्री 22 मार्च 1967 से लेकर 2 नवम्बर 1967 तक 223 दिन रहे। उसके बाद देवी लाल की सरकार में विधायक मंगल सैन 21 जून 1977 से 28 जून 1979 तक 2 साल 7 दिन उपमुखमंत्री रहे। फिर 1979 में देवी लाल की सरकार में विधायक बनारसी दास 20 जून 1987 से लेकर 2 दिसम्बर 1989 में 2 साल 165 दिन उपमुख्यमंत्री रहे। 

कोई भी उपमुख्यमंत्री 5 साल का कार्यकाल नहीं कर पाया पूरा

2019 में मनोहर लाल की सरकार में विधायक दुष्यंत चौटाला 27 अक्तूबर 2019 से लेकर 12 मार्च 2024 तक 4 साल 137 दिन तक उपमुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान रहे। मगर आज तक कोई भी उपमुख्यमंत्री अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया है। जिसको लेकर पूरे प्रदेश में यह चर्चा है कि उपमुख्यमंत्री का पद केवल सरकार की मदद लेने के लिए ही बनाया जाता है। जिस दिन मदद पूरी हो जाती है बाहर कर दिया जाता है। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!