दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी ; शादी के 4 माह बाद ही कर लिया सुसाइड, पति पर कार मांगने का आरोप

Edited By Krishan Rana, Updated: 10 Apr, 2026 09:14 PM

another daughter sacrificed for dowry commits suicide just four months after ma

पानीपत शहर के NFL विकास नगर (गली नंबर 2) में एक 24 वर्षीय नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत शहर के NFL विकास नगर (गली नंबर 2) में एक 24 वर्षीय नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान प्रीति के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गांव सींक की रहने वाली थी और वर्तमान में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रह रही थी। परिजनों ने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से निकालने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

30 नवंबर को हुई थी शादी, वेल्डर है पति

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रीति की शादी 30 नवंबर 2025 को सोनीपत के गांव सांधल कलां निवासी दीपांशु के साथ हुई थी। दीपांशु एक निजी कंपनी में वेल्डर का काम करता है। परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही दीपांशु और उसके परिवार ने प्रीति को दहेज के लिए तंग करना शुरू कर दिया था।

PunjabKesari

कार की मांग को लेकर होती थी मारपीट

मृतका के परिजनों ने बताया कि दीपांशु अक्सर प्रीति से कार की मांग करता था। मांग पूरी न होने पर वह प्रीति के साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था। दीपांशु के जुल्मों से प्रीति काफी मानसिक और शारीरिक तनाव में थी।

मारपीट कर घर से निकाला, मायके में दी जान

घटनाक्रम के अनुसार, 8 अप्रैल को आरोपी दीपांशु ने प्रीति के साथ फिर से मारपीट की और उसे घर से बाहर निकाल दिया। बदहवास प्रीति ने अपनी मां को फोन कर आपबीती सुनाई, जिसके बाद मां उसे लेने ससुराल पहुंची और वापस पानीपत ले आई। मायके आने के बाद से ही प्रीति गहरे सदमे और मानसिक परेशानी में थी। इसी परेशानी के चलते 9 अप्रैल की रात को उसने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 
 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)            

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!