ड्यूटी के साथ-साथ इंसानियत भी निभा रही पुलिस, लंगर के लिए दिया 20 किविंटल राशन

Edited By Isha, Updated: 02 Apr, 2020 10:17 AM

along with duty the police which is also a human being

अम्बाला पुलिस ने आज सराहनीय कार्य करते हुए एस.पी. अम्बाला अभिषेक जोरवाल के नेतृत्व में अम्बाला छावनी के महेश नगर में 20 किंविंटल सुखा ......

अम्बाला छावनी (जतिन) : अम्बाला पुलिस ने आज सराहनीय कार्य करते हुए एस.पी. अम्बाला अभिषेक जोरवाल के नेतृत्व में अम्बाला छावनी के महेश नगर में 20 किंविंटल सुखा राशन पंजोखरा साहिब गुरुद्वारे को दिया। इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारे द्वारा दी जा रही सेवाओं को लेकर भी सराहनीय कार्य बताया। 

दरअसल, अम्बाला छावनी के महेश नगर व अन्य स्थानों पर पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा की ओर से गरीब लोगों को लंगर की सेवा प्रदान की जा रही है। इसी सेवा को देखते हुए अम्बाला पुलिस ने यह कार्य किया। एस.पी. अभिषेक जोरवाल ने बताया कि लॉकडाऊन के चलते यह कार्य किया जा रहा है और सभी के सहयोग से राशन एकत्रित किया है।

सामाजिक संस्थाएं, गुरुद्वारा से सहयोग लिया जा रहा है। कुछ लोगों का मैसेज आया था कि 1000 लोगों को खाने की जरूरत है, उन्हें भी मुहैया करवाया जाएगा। इस मौके पर एस.पी. अम्बाला के साथ डी.एस.पी. राम कुमार, महेशनगर थाना एस.एच.ओ. रजनीश यादव, सदर थाना एस.एच.ओ. विजय कुमार के अलावा थाना मुलाजिम पर चौकी इंचार्ज भी मौजूद रहे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!