Edited By Rakhi Yadav, Updated: 10 Sep, 2018 03:30 PM
सर्व कर्मचारी संघ ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सभी कर्मचारी संघ अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ रोष जता रहें है। जिसके चलते पंचकूला के यवनिका पार्क से हरियाणा विधानसभा घेराव...
पंचकूला(उमंग श्योराण): सर्व कर्मचारी संघ ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सभी कर्मचारी संघ अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ रोष जता रहें है। जिसके चलते पंचकूला के यवनिका पार्क से हरियाणा विधानसभा घेराव के लिए कूच किया गया।
इस दौरान हज़ारों की तादाद में कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारियों के रोष को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है। भारी पुलिस बल के साथ पंचकूला-चंडीगढ़ बॉर्डर पर हैवी बरिगेटिंग की गई है।