Edited By Isha, Updated: 06 Nov, 2021 12:09 PM

भाजपा नेताओं को बंधक बनाए जाने के विरोध में आज भाजपा प्रदेश कार्यलय पर बीजेपी ने प्रदर्शन किया। इस दौरान सांसद अरविंद शर्मा व पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता यहां पहुंचे। अरविंद शर्मा और मनीष ग्रोवर ने भूपेंद्र सिंह
रोहतक(दीपक): भाजपा नेताओं को बंधक बनाए जाने के विरोध में आज भाजपा प्रदेश कार्यलय पर बीजेपी ने प्रदर्शन किया। इस दौरान सांसद अरविंद शर्मा व पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता यहां पहुंचे। अरविंद शर्मा और मनीष ग्रोवर ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र सिंह हुड्डा को इस साजिश में शामिल बताया।
उन्होंने कहा कि बंधक बनाने वाले सभी लोग भूपेंद्र हुड्डा व दीपेंद्र हुड्डा के कार्यकर्ता थे। उन्होंने कहा कि भाजपा नहीं किसी भी घटिया मानसिकता को बर्दाश्त करेगी। कांग्रेस चाहती है कि लोगों का आपसी भाईचारा खराब हो। इसलिए वे प्रदेश का माहौल खराब कर रही है। गौर रहे कि कल रामचंद्र जांगड़ा एक धर्मशाला का शुभारंभ करने पहुंचे थे। जैसे ही किसानों को इसकी भनक लगी तो किसानों में मौके पर पहुंचकर उन को काले झंडे दिखाए और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था। पुलिस और किसानों के बीच कई बार हल्की झड़प भी हुई । किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने चारों तरफ बैरिकेड लगाकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हुए थे, लेकिन किसानों की संख्या ज्यादा होते हुए पुलिस उन पर कंट्रोल नहीं कर सकी।