भाजपा सरकार ने अंग्रेजों के समय की याद दिला दी: अकाली दल, कहा- किसानों पर जबरदस्ती...

Edited By Shivam, Updated: 08 Oct, 2020 04:15 PM

akali dal said bjp government reminds of british times

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अकाली दल एक बैठक हुई, जिसमें किसानों को समर्थन देने का निर्णय लिया गया। बैठक के बाद अकाली दल हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष शरणजीत सिंह सौंथा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। सौंथा ने कहा कि किसानों के आंदोलन को हरियाणा में भी...

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड़): हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अकाली दल एक बैठक हुई, जिसमें किसानों को समर्थन देने का निर्णय लिया गया। बैठक के बाद अकाली दल हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष शरणजीत सिंह सौंथा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। सौंथा ने कहा कि किसानों के आंदोलन को हरियाणा में भी पूरा साथ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अंग्रेजों के समय की याद दिला दी है और किसानों पर जबरदस्ती कृषि कानून थोपा जा रहा है। 

सौंथा ने कहा कि यह सरकार पूँजीपतियों की सरकार है। किसानों, मजदूरों तथा व्यापारियों को सरकार बर्बाद करना चाहती है। अकाली दल के नेताओं ने कहा वे किसानों के साथ है। शिरोमणि अकाली दल की कुरुक्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन का साथ देने के लिए बैठक हुई। उन्होंने कहा कि जब तक किसान बिल वापिस नहीं होगा, अकाली दल चुप नहीं बैठेगा। भाजपा बहुमत के दम पर जबरदस्ती थोपने का काम कर रही है जिसे सहन नहीं किया जाएगा। 

शिरोमणि अकाली दल हरियाणा इकाई की कुरुक्षेत्र के ऐतिहासिक गुरुद्वारा छठी पातशाही में बैठक में फैसला लिया गया कि दीपावली और दशहरे पर सभी अपने अपने घरों पर काले झंडे लगाकर काला दिवस के रूप में इस पर्व को मनाएंगे। शरणजीत सिंह सौंथा ने कहा कि जिस तरह से पंजाब की मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने अपने पद से किसानों के पक्ष में खड़े होकर इस्तीफा दिया है, हरियाणा के मंत्रियों को भी किसानों के पक्ष में आकर इस्तीफा देना चाहिए और किसानों के साथ खड़ा होना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!