कांग्रेस की गुटबाजी पर चौटाला का चुटीला प्रहार; कहा- जूतियों में रोज बंटती है खीर, 10 साल हो गए नहीं बना संगठन

Edited By Saurabh Pal, Updated: 28 Sep, 2023 04:56 PM

ajay chautala targets factionalism of congress in indree

हरियाणा में अगले बैक टू बैक चुनाव हैं। ऐसे सियासी तापमान अभी चढ़ना शुरु हो गया है। इसके साथ सभी दल अपने संगठन को मजबूत करने में लगे हुए हैं। इसी को लेकर जेजेपी नेता अजय चौटाला प्रदेश की विधानसभाओं में घूम-घूम कर पार्टी में कार्यकर्ताओं में जोश भरने...

इंद्री(मैनपाल): हरियाणा में अगले बैक टू बैक चुनाव हैं। ऐसे सियासी तापमान अभी चढ़ना शुरु हो गया है। इसके साथ सभी दल अपने संगठन को मजबूत करने में लगे हुए हैं। इसी को लेकर जेजेपी नेता अजय चौटाला प्रदेश की विधानसभाओं में घूम-घूम कर पार्टी में कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम कर रहे हैं। इस कड़ी में अजय चौटाला करनाल के इंद्री पहुंचे। यहां जब उनसे कार्यकर्ताओं और पत्रकारों से रूबरू होते हुए अजय चौटाला ने कांग्रेस पर बड़ा ही चुटीला प्रहार किया। इसके साथ ही उनसे पूछा गया कि दुष्यंत जहां भी जेजेपी के कार्यक्रम में जाते हैं वहां उनको मुख्यमंत्री बनाने के नारे लगते हैं। इस सवाल पर  अजय चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री  तो प्रदेश की जनता तय करेगी। अपना संगठन हर पार्टी मजबूत करना चाहती है।

वहीं कांग्रेस में चल रही गुटबाजी को लेकर अजय चौटाला ने कहा कि कांग्रेस में रोज जूतियों में खीर बंटती  है। 10 साल से उनका कोई संगठन नहीं बना है।  कितने प्रदेश अध्यक्ष बदल गए, कितने प्रभारी बदल गए, जहां कार्यक्रम होता है वही लट्ठ बजती है। आपस में धक्का-मुक्की होती है। गौरतलब है कि पिछले दिनों जिलाध्यक्ष चुनने के लिए हर जिलों में कांग्रेस के पर्यवेक्षक सर्वे करने पहुंचे थे। जहां उन्हें भारी विरोध का सामना करना। एक दुक्का छोड़ दिया जाए हरियाणा के हर जिले में कांग्रेस बिखरी नजर आई और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए थे।

वहीं राजस्थान में होने वाले चुनाव को लेकर कहा कि हम भाजपा के साथ लड़ेंगे, क्योंकि हम एनडीए के घटक हैं। वहीं गठबंधन को लेकर कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव भी साथ लड़ेंगे, हर पार्टी अपना संगठन बढ़ाने का काम कर रही है। हम भी जुटे हुए हैं। आगे  देखते हैं कि कितनी विधानसभा सीटों पर हम लड़ते हैं। वहीं जब सवाल किया गया कि क्या आप भी लोकसभा चुनाव लडेंगे तो उन्होंने कहा कि मेरे लोकसभा चुनाव लड़ने में अभी कानूनी दिक्कत है। वो ठीक ही जाएगी तो जरूर लडूंगा।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!