"कांग्रेस के ऐसे को कोई लक्षण नहीं है..." कृषि मंत्री ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 03 Aug, 2024 02:13 PM

agriculture minister fiercely targeted congress

हरियाणा विधानसभा चुनाव को महज कुछ ही समय बचा है ऐसे में सभी सियासी दल दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। वहीं राजनीतिक बयान बाजी से भी सियासी पारा हाई है। कांग्रेस के अबकी बार 70 पार के नारे पर कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जमकर निशाना सा

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): हरियाणा विधानसभा चुनाव को महज कुछ ही समय बचा है ऐसे में सभी सियासी दल दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। वहीं राजनीतिक बयान बाजी से भी सियासी पारा हाई है। कांग्रेस के अबकी बार 70 पार के नारे पर कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जमकर निशाना साधा।

वहीं कांग्रेस की गुटबाजी को कांग्रेस का कल्चर बताया। कृषि मंत्री ने कहा की लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ने झूठ बोलकर जनता को बहकाने का काम किया, लेकिन विधानसभा में स्थिति बिल्कुल अलग होगी। कांग्रेस में सभी अपने स्वार्थ की राजनीति करते है और भाजपा राष्ट्रहित के लिए काम करती है।

कांग्रेस हरियाणा में इस बार 70 पार का नारा दे रही है, इस सवाल का जवाब देते हुए कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस कोई भी नारा दे, लेकिन कांग्रेस के ऐसे को कोई लक्षण नहीं है। कांग्रेस 90 पार भी कह दे तो क्या हर्ज है। प्रदेश में कांग्रेस की कोई अच्छी स्थिति नहीं है चाहे आपस की गुटबाजी है चाहे जनता के बीच में लोकप्रियता की बात है। सभी दलों के साथ मिलकर लोकसभा में 5 सीट कांग्रेस ने जीती। इस बार विधानसभा चुनाव में स्थिति बिल्कुल अलग होगी। क्योंकि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने संविधान के नाम पर तो कभी आरक्षण खत्म करने के नाम पर  झूठ बोलकर जनता को बहकाने और गरीब आदमी को डराने का काम किया। चाहे कांग्रेस द्वारा खटखट पैसे देने की बात जैसे कांग्रेस के सभी झूठ जनता के सामने उजागर हो चुके है। इसलिए जिन लोगों ने लोकसभा में कांग्रेस को वोट दी अब वह विधानसभा में वोट नहीं देंगे क्योंकि जनता सच्चाई जान चुकी है।

सीएम की तारीफों के बांधे पुल

कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि जब से उन्होंने मुख्यमंत्री का पद संभाला है, तभी से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बहुत ही अच्छा काम कर रहे हैं और जनता के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं और वह जनता में काफी लोकप्रिय हो रहे हैं।कांग्रेस की गुटबाजी पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि वह कांग्रेस का कलर है और वह इसे बुरा नहीं मानते उनके यहां उसमें ही बरकत है। हमारे यहां एकता में बरकत है जो एकजुट होकर चलते हैं। वहीं देश को आगे लेकर जाने वाले हैं ऐसा मैं समझता हूं। कांग्रेस जब खुद ही एकजुट नहीं है तो जनता के लिए क्या करेंगे। क्योंकि वहां पर अपने स्वार्थ ज्यादा है कांग्रेस की राजनीति अपने-अपने स्वार्थ के लिए है, लेकिन भाजपा में राष्ट्र हित के लिए है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!