सिविल अस्पताल में दीवारों पर होगी मनमोहक चित्रकारी, महिला मरीजों के बच्चों के लिए बनेगा प्ले रूम

Edited By Isha, Updated: 18 Feb, 2020 12:18 PM

adorable painting will be done on the walls in the civil hospital

सिविल अस्पताल में दाखिल महिला मरीजों के नन्हें बच्चे अब वहां बोर नहीं होंगे। प्रबंधन नन्हें बच्चों के लिए प्ले रूम बनाने जा रहा है। इसके लिए जगह का चयन कर लिया गया है। प्ले रूम....

हिसार (ब्यूरो) : सिविल अस्पताल में दाखिल महिला मरीजों के नन्हें बच्चे अब वहां बोर नहीं होंगे। प्रबंधन नन्हें बच्चों के लिए प्ले रूम बनाने जा रहा है। इसके लिए जगह का चयन कर लिया गया है। प्ले रूम की दीवारों पर मनमोहक चित्रकारी कराई जाएगी। यह प्ले रूम वार्ड नंबर -11 में बनाया जा रहा है।

पहले उस जगह पर दाखिल जच्चाओं के लिए खाना बनाया जाता था। वह जगह खाली करा ली गई है। राज्य सरकार ने प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में छोटे बच्चों के लिए प्ले रूम बनाने का निर्णय लिया है। कई जिलों के अस्पतालों में प्ले रूम बनकर तैयार हो गए हैं। यहां के सिविल अस्पताल में भी काम शुरू हो गया है। प्रबंधन को उम्मीद है कि प्ले रूम का निर्माण जल्द पूरा होगा।

सिविल अस्पताल की बाल रोग विशेषज्ञ डा. मंजु हुड्डा ने बताया कि महिला मरीजों के नन्हेंं बच्चे एन्जॉय कर पाएंगे। वहां खिलौने भी उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि नन्हें बच्चे इधर-उधर जाने की बजाय वहां खेल सकें। यह इसलिए किया जा रहा है कि बच्चों को अस्पताल का माहौल न लगे। उनके मनोरंजन के लिए प्ले रूम बनाया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने प्ले रूम बनाने के सारे इंतजाम पूरे कर लिए हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!