युवक पर लगा बहन के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने का आरोप

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 04 Sep, 2018 02:45 PM

accused of raping sister on the young man raping her

थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। दोसड़का सढ़ौरा मार्ग पर स्थित गांव सरदेहड़ी के एक युवक पर अपने सगे चाचा की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने ....

बराड़ा(अनिल कुमार): थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। दोसड़का सढ़ौरा मार्ग पर स्थित गांव सरदेहड़ी के एक युवक पर अपने सगे चाचा की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने के आरोप लगे है। परिजनों की शिकायत पर मुलाना पुलिस ने पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। 

मामला करीब छह माह पहले का है, लड़की इज्जत न जाने के डर से चुपी साधे रही। लेकिन अब जब उसे लगा कि उसका पेट बाहर की ओर आ रहा है तो डर के मारे लड़की ने अपनी मां को बताया। उसने बताया कि अप्रैल माह में उसके साथ उसके ताऊ के लड़के ने दुष्कर्म किया है। उस समय घर पर कोई नही था। लड़की अकेली थी मौका पाकर उसके ताऊ के लड़के ने छत के रास्ते से सीढिय़ो से आया और अपनी नाबालिग बहन को हवस का शिकार बनाया। 
PunjabKesari
लड़की ने डर के मारे किसी को नही बताया। जांच करवाने पर पता चला की वो गर्भवती है जिसके बाद माता-पिता थाना मुलाना पहुंचे और शिकायत दी। मुलाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  
  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!