पत्नी की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार, घरेलू कलह के चलते दिया था वारदात को अंजाम

Edited By Manisha rana, Updated: 22 Oct, 2020 03:18 PM

accused of killing wife was arrested due to domestic quarrel

तेजधार हथियार से वार कर पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गांव रावर निवासी आरोपी रणजीत सिंह का उसकी पत्नी शीला के साथ घरेलू झगड़ा चल रहा...

करनाल : तेजधार हथियार से वार कर पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गांव रावर निवासी आरोपी रणजीत सिंह का उसकी पत्नी शीला के साथ घरेलू झगड़ा चल रहा था। 3 अक्तूबर को आरोपी ने पत्नी से झगड़ा किया और लकड़ी काटने वाले दांव से उसकी गर्दन पर वार किया, जिससे महिला की गर्दन बुरी तरह से कट गई और वह गंभीर रुप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

मृतक के पुत्र रविंद्र के ब्यान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया था। मधूबन थाना प्रभारी तरसेम सिंह द्वारा उपनिरीक्षक बलबीर सिंह को अध्य़क्षता में एक टीम गठित की गई। जिन्होंने आरोपी को गांव ऊंचा समाना स्थित नहर पुल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस  ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर ले लिया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!