विनेश मामले में अभय चौटाला ने भूपेंद्र हुड्डा पर लगाए राजनीति करने के आरोप, कांग्रेस-भाजपा पर भी साधा निशाना

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 12 Aug, 2024 05:20 PM

abhay chautala accused bhupendra hooda of doing politics in vinesh case

इनेलो विधायक व प्रधान महासचिव अभय चौटाला और बसपा राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद द्वारा संयुक्त रूप से बाढ़ड़ा की अनाज मंडी में इनेलो-बसपा गठबंधन का कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करते हुए कांग्रेस व भाजपा पर जनहित के साथ धोखा करने के आरोप लगाये।

चरखी दादरी (पूनीत श्योराण): इनेलो विधायक व प्रधान महासचिव अभय चौटाला और बसपा राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद द्वारा संयुक्त रूप से बाढ़ड़ा की अनाज मंडी में इनेलो-बसपा गठबंधन का कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करते हुए कांग्रेस व भाजपा पर जनहित के साथ धोखा करने के आरोप लगाये। साथ ही अभय चौटाला ने विनेश फोगाट के मामले में भूपेंद्र हुड्‌डा पर राजनीति करने की बात कही।

अभय सिंह चौटाला ने कार्यकर्ता सम्मेलन में शिक्षा, बेरोजगारी, महंगाई आदि मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बेाला। वहीं उन्होंने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि अब पीएम मोदी विनेश फोगाट के साथ होने की बात करते हैं जबकि जब खिलाड़ियों को जंतर-मंतर पर घसीटा जा रहा था तब उनकी एक नहीं सुनी गई। उन्होंने इनेलो-बसपा के गठबंधन के कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया ताकि प्रदेश में सरकार बनाकर खिलाड़ियों सहित हर वर्ग को उनका हक व सम्मान दिलाया जा सके।

उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता बदलाव चाहती है और इस बार इनेलो-बसपा मिलकर प्रदेश में सरकार बनाएंगे। साथ ही कहा कि कांग्रेस और जजपा ने प्रदेश को लुटने का काम किया। भाजपा ने संविधान से छेड़छाड़ किया और चुनाव में उसको खामियाजा भुगतना पड़ेगा। बसपा नेता आकाश आनंद ने कहा कि भाजपा सरकार जुमलों की सरकार है। सत्ता में आने से पहले भाजपा नेताओं ने अनेकों वादे किए थे लेकिन सरकार बनने पर उन्हें पूरा नहीं किया गया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!