चौटाला गांव में AAP पार्टी का परिवार जोड़ो अभियान, ढांडा बोले- हरियाणा में 'आप' नहीं करेगी किसी से भी गठबंधन

Edited By Manisha rana, Updated: 08 Oct, 2023 10:32 AM

aap party s parivar jodo campaign in chautala village

चौटाला परिवार का गढ़ कहे जाने वाला हरियाणा के सिरसा जिला के गांव चौटाला में आप पार्टी की ओर से परिवार जोड़ो अभियान पंचायती चौक पर किया गया।

सिरसा (सतनाम) : चौटाला परिवार का गढ़ कहे जाने वाला हरियाणा के सिरसा जिला के गांव चौटाला में आप पार्टी की ओर से परिवार जोड़ो अभियान पंचायती चौक पर किया गया। गांव चौटाला में जनसभा को सम्बोधित करने पंजाब के कृषि मंत्री  गुरमीत सिंह खुड्डिया और आम आदमी पार्टी हरियाणा के उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा भी पहुंचे। 

आम आदमी पार्टी प्रदेश भर में चला रही परिवार जोड़ो अभियान 

इस दौरान अनुराग ढांडा ने कहा कि चौटाला के 5 विधायकों के गांव चौटाला में भी  विकास नहीं हुआ। आज हम यहां लोगो से पूछने आए है कि बिजली मंत्री रणजीत चौटाला के इस गांव में 24 घण्टे बिजली आती है क्या। ढांडा ने बताया कि आम आदमी पार्टी प्रदेश भर में परिवार जोड़ो अभियान चला रही है। जिसमें प्रदेश के तकरीबन 49 लाख परिवारों तक पार्टी पहुंचेगी और पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार कर उन्हें पार्टी से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश की सभी 90 सीटों के हर गांव, हर बूथ तक इस अभियान को चलाया जाएगा। आम आदमी पार्टी ढ़ाई लाख कार्यकर्ता अपने साथ जोड़ेगी। 

90 सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी AAP

वहीं उन्होंने एसवाईएल के मुद्दे पर कहा कि हम खुद चाहते है, इसका हल निकले मगर ज्यादा केंद्र जिम्मेदार है, ये भाइयों के बीच का झगड़ा है पिता को हल करना चाहिए आज पानी पाकिस्तान को जा रहा है। यही मोदी कहते थे पानी हम हरियाणा पंजाब को देंगे, मगर आज तक हल क्यों नहीं। उन्होंने अनिल विज के आप पार्टी को घोटालों वाली पार्टी के बयान पर कहा कि हरियाणा के सबसे खाली मंत्री अगर कोई है तो वह अनिल विज है। उन्होंने कहा कि खुद ही सीएम ने उनसे सीआईडी छीन ली वे खाली है। उन्होंने कहा कि आप हरियाणा में किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं होगी। खुद 90 सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी, किसी से कोई भी गठबंधन नहीं होगा। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!