‘आप’ की गोहाना में ‘खूंटा पाड़’ रैली 17 को

Edited By Deepak Paul, Updated: 10 Feb, 2019 11:07 AM

aap  rally in khagata pad

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सी.एम. अरविन्द केजरीवाल 17 फरवरी को जाट बैल्ट गोहाना में प्रदेशस्तर की रैली करने आ रहे हैं। इसे केजरीवाल ने खूंटा पाड़ रैली का नाम दिया है।

गोहाना(अरोड़ा): आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सी.एम. अरविन्द केजरीवाल 17 फरवरी को जाट बैल्ट गोहाना में प्रदेशस्तर की रैली करने आ रहे हैं। इसे केजरीवाल ने खूंटा पाड़ रैली का नाम दिया है। रैली केवल ‘आप’ की होगी तथा गठबंधन की सहयोगी जननायक जनता पार्टी की रैली से दूरी रहेगी। आम आदमी पार्टी की यह गोहाना में पहली रैली होगी। जाट-बहुल क्षेत्र गोहाना में आम आदमी पार्टी कितना दम-खम दिखा सकेगी, इसका पता अगले रविवार को लग जाएगा। रैली नई सब्जीमंडी में होगी। दिल्ली जाकर अरविन्द केजरीवाल को यह रैली करने का निमंत्रण आम आदमी पार्टी के गोहाना जिलाध्यक्ष जितेन्द्र गहलावत ने दिया। आप वायदा कर चुकी है कि वह अपनी सरकार बनने पर गोहाना को जिला बनाएगी।

इसी दिशा में वह संगठन की नजर से गोहाना को एडवांस में जिले का दर्जा दे चुकी है। इलाके की नब्ज पकड़ते हुए अरविन्द केजरीवाल ने रैली को नाम भी ठेठ हरियाणवी दिया है। आप जिलाध्यक्ष गहलावत ने बताया कि रास्ते में जगह-जगह जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए आने के लिए अरविन्द केजरीवाल सड़क मार्ग से पहुंचेंगे। जितेन्द्र गहलावत ने एक सवाल के जवाब में बताया कि आम आदमी पार्टी और जननायक जनता पार्टी अपने-अपने आयोजन फिलहाल अलग-अलग करेंगे। इसके चलते खूंटा पाड़ रैली केवल आम आदमी पार्टी की होगी। रैली में केवल 7 दिन बाकी रह गए हैं, इस अल्प समय को देखते हुए आप ने युद्ध स्तर पर तैयारियां करने के लिए 5 टीमों का गठन किया है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!