फरीदाबाद में बारिश में नाले में बहा युवक:12 घंटे बाद शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, लोहे के सरिये में अटका मिला शव

Edited By Manisha rana, Updated: 01 Aug, 2024 03:30 PM

a young man was swept away in a drain during rain in faridabad

फरीदाबाद में बीती देर शाम बरसात आफत बनकर बरसी, जिसके चलते बरसाती नाले में 22 वर्षीय युवक बह गया। घटना बीती रात लगभग 9:30 बजे की है। स्थानीय लोगों के मुताबिक उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस और जिला प्रशासन को दे दी थी।

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद में बीती देर शाम बरसात आफत बनकर बरसी, जिसके चलते बरसाती नाले में 22 वर्षीय युवक बह गया। घटना बीती रात लगभग 9:30 बजे की है। स्थानीय लोगों के मुताबिक उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस और जिला प्रशासन को दे दी थी। इसके बावजूद पुलिस और जिला प्रशासन की लापरवाही के चलते समय रहते नाले में गिरे युवक की खोज के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू नहीं किया गया।

जिला प्रशासन सुबह कुंभकर्णी नींद से जागा फिर घटनास्थल पर पहुंचकर नाले में गिरे युवक की खोज के लिए रेस्क्यू शुरू किया गया, जिसके कुछ देर बाद ही नाले में लगे लोहे के सरिए में युवक का शव अटका हुआ मिला। फिलहाल मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल में भिजवा दिया गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक कल फरीदाबाद में देर शाम झमाझम बरसात हुई थी। इसके चलते नाला ओवरफ्लो था और 22 वर्षीय प्रिंस नाम का युवक जो कि आदर्श नगर का ही रहने वाला बताया जा रहा है। वह नाले को देख नहीं पाया और अचानक से उसका पैर फिसला। वह नाले में बह गया, जिसे बहता हुआ देखकर स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और स्थानीय प्रशासन को दी थी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!