गैस सिलेंडर में आग लगने से मची अफरा-तफरी, लाखों का नुक्सान

Edited By Punjab Kesari, Updated: 04 Jan, 2018 02:08 PM

a fire in a gas cylinder  the loss of lakh

सैक्टर-14 में एक कोठी में गैस सिलेंडर में आग लग गई। गनीमत रही कि आग से कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण फिलहाल सिलेंडर का लीक होना माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार हरियाणा रोडवेज में परिचालक...

हिसार(विनोद सैनी):सैक्टर-14 में एक कोठी में गैस सिलेंडर में आग लग गई। गनीमत रही कि आग से कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण फिलहाल सिलेंडर का लीक होना माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार हरियाणा रोडवेज में परिचालक पद पर कार्यरत कृष्ण कुमार यहां सैक्टर-14 में कुलदीप सिंह के मकान में ऊपरी मंजिल में किराये पर रहते हैं। आज गैस सिलैंडर में उस समय आग लग गई जब उन्होंने बीते दिन लिया रसोई गैस सिलेंडर चूल्हे पर लगाया और चाय बनाने के लिए सिलेंडर चैक करने के लिए जैसे ही लाइटर का प्रयोग किया तो आग सिलैंडर तक लग गई। यह आग लगने से चाय बना रही महिला घबरा गई। 
PunjabKesari
जब तक परिवार के सदस्य स्थिति को काबू करते, आग रसोई से कमरे तक पहुंच गई। 
दरअसल आज सुबह रसोई का सिलैंडर खाली हो गया था। इसके चलते नया सिलेंडर रसोई में लगाया गया था। घर के मालिक के अनुसार सिलैंडर लगाने के कुछ देर बाद ही रसोई में अचानक आग लग गई। इससे पहले वे कुछ समझ पाते आग वहां पर फैलती गई। मामले की सूचना तुरंत दमकल विभाग में दी गई। सूचना मिलने के तुरंत बाद दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया गया आग से रसोई का पूरा फर्नीचर जलकर राख हो गया था।
PunjabKesari
आग के कारण घर की कई दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। बताया जाता है कि लीकेज के चलते गैस ने आग पकड़ ली।  बाद में रसोई में रखे घी, तेल, चीनी और प्लास्टिकके डिब्बों और लकड़ी के फर्नीचर ने आग को फैलने में मदद की। कमरे में अलमारी, फ्रिज, पलंग, टी.वी. ट्रॉली सहित काफी सामान जलकर राख हो गया। इस आग से लाखों रुपए का नुक्सान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। 
PunjabKesari
छत और दीवारों में आई दरार
सिलेंडर में आग लगने के बाद कमरे में फैली आग से मकान को काफी नुक्सान पहुंचा। कमरे की छत और दीवारों में दरार आ गई। छत के प्लस्तर का कुछ हिस्सा आग के कारण नीचे गिर गया। यह आग इतनी भयंकर थी कि छत पर लगा पंखा तक जल गया। मकान को हुए नुक्सान का आकलन किया जा रहा है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!