बहादुरगढ़ में भाजपा को फिर लगा बड़ा झटका, ब्लॉक समिति के 9 पार्षदों ने थामा कांग्रेस का दामन

Edited By Manisha rana, Updated: 24 Sep, 2024 01:02 PM

9 block committee councilors joined congress

बहादुरगढ़ विधानसभा में कांग्रेस का कुनबा लगातार बढ़ रहा है और भाजपा के विकेट लगातार गिर रहे हैं। सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा और किसान मोर्चा के बड़े नेता नीना राठी और सतपाल राठी ने भाजपा छोड़ी थी। वहीं आज भाजपा के नौ ब्लॉक समिति के पार्षदों और...

बहादुरगढ़ (प्रवीण धनखड़) : बहादुरगढ़ विधानसभा में कांग्रेस का कुनबा लगातार बढ़ रहा है और भाजपा के विकेट लगातार गिर रहे हैं। सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा और किसान मोर्चा के बड़े नेता नीना राठी और सतपाल राठी ने भाजपा छोड़ी थी। वहीं आज भाजपा के नौ ब्लॉक समिति के पार्षदों और भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने भाजपा को अलविदा कह दिया। ब्लॉक समिति के नौ सदस्य और भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय ने राजेन्द्र जून की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थाम भी लिया।

राजेन्द्र जून लगातार पांचवी बार बहादुरगढ़ विधानसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार है। तीन बार विधायक रह चुके हैं। राजेन्द्र जून की कार्यशैली के सब कायल भी हैं। राजेन्द्र जून ने भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए सभी पार्षदों और पदाधिकारियों का कांग्रेस में स्वागत किया और सबको कांधे पर बैठाकर रखने, पूरा सम्मान देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में किसी के काम नहीं हुए। इसलिए सब लोग भाजपा से तंग आ गए हैं। इस बार हरियाणा में कांग्रेस की लहर और भूपेन्द्र हुड्डा हरियाणा के मुख्यमंत्री बनेंगे।

जून ने कहा कि 25 सितम्बर को भाजपा के कई नगर पार्षद भी कांग्रेस में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि आज हर कोई भाजपा के कुशासन से तंग आया हुआ है और इस बार प्रदेश की सत्ता में बदलाव तय है। वहीं भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए मंडलाध्यक्ष विजय का कहना है कि भाजपा के पूर्व विधायक ने भाजपा के जिलाध्यक्ष राजपाल जांगड़ा का भरे मंच से अपमान किया और उन्होंने आज तक जांगड़ा समाज से माफी नहीं मांगी है। उन्होंने कहा कि भाजपा में अब कार्यकर्ता का सम्मान नहीं रखा जा रहा, इसलिए उन्होंने भाजपा को छोड़कर राजेन्द्र जून के पक्ष में कांग्रेस ज्वॉइन की है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!