बैंक खाते से धोखाधड़ी कर निकाले 60 हजार, 2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Edited By Manisha rana, Updated: 30 Dec, 2020 02:27 PM

60 thousand withdrawn from bank account case filed against 2 people

शहर के रुपनगर सैनी रामलीला ग्राउंड के एक युवक के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर 3 बार में 60 हजार रुपए निकाल लिए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। रुपनगर सैनी रामलीला ग्राउंड के सुभाष चंद्र ने पुलिस को बताया कि उसका खाता...

जींद : शहर के रुपनगर सैनी रामलीला ग्राउंड के एक युवक के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर 3 बार में 60 हजार रुपए निकाल लिए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। रुपनगर सैनी रामलीला ग्राउंड के सुभाष चंद्र ने पुलिस को बताया कि उसका खाता एस.बी.आई. में है। 25 दिसम्बर दोपहर को उसके दोस्त विजय के मोबाइल फोन पर किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया और बोला कि वह उसका दोस्त शर्मा बोल रहा है। उसने जो तेरे 12 हजार रुपए देने है। वह मैं खाते में डाल रहा हूं, अपना गूगल पे अकाउंट दे दो लेकिन विजय गूगल पे यूज नहीं करता था। इसलिए विजय ने उसका गूगल पे नंबर दे दिया। पहले उसने 5 रुपए गूगल पे अकांउट में डाल दिए।

उसके बाद उक्त व्यक्ति ने उसके खाते से 20-20 हजार 3 बार में कुल 60 हजार रुपए निकाल लिए। जब उन्होंने उक्त व्यक्ति से राशि वापस मांगी तो उसने जान से मारने की धमकी दी। जांच करने के बाद पता चला कि झिरका के गांव सन्हावरी गांव के रामफल और राहुल कुमार ने यह धोखाधड़ी की है। जांच अधिकारी ए.एस.आई. दिलबाग सिंह ने बताया कि रामफल और राहुल को नामजद कर उनके खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!