Haryana Top10: 500 लड़कियों ने प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का लगाया आरोप, PM मोदी तक पहुंचा मामला, पढ़ें हरियाणा की बड़ी खबरें

Edited By Saurabh Pal, Updated: 08 Jan, 2024 09:59 PM

500 girls accused professor matter reached pm modi

हरियाणा के सिरसा में चौधरी लाल यूनिवर्सिटी की 500 लड़कियों ने एक प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पत्र लिखा है।

डेस्कः हरियाणा के सिरसा में चौधरी लाल यूनिवर्सिटी की 500 लड़कियों ने एक प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पत्र लिखा है। छात्राओं ने प्रोफेसर को निलंबन करने और जांच करने की मांग की है। पीड़िताओं ने कुलपति डॉ. अजमेर सिंह मलिक, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज और राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा के साथ-साथ राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और चुनिंदा मीडिया संगठनों को भी भेजी गई हैं।

खुशखबरी! अप्रैल से शुरू होगा हिसार एयरपोर्ट, डिप्टी सीएम ने बाताया इन शहरों के लिए फ्लाइटें भरेंगी उड़ान

 हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि हिसार एयरपोर्ट से इसी साल अप्रैल में देश के विभिन्न खास शहरों के लिए हवाई सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। इस संबंध में आज एलिनेस-एयर कंपनी के अधिकारियों के साथ विस्तार से बातचीत हुई है। 

नहीं रुकेगी SRK गुट की जन संदेश यात्रा, सैलजा ने दोहराया 17 जनवरी को हिसार निकलेगी यात्रा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा 17 जनवरी को हिसार की नई सब्जी मंडी से कांग्रेस जनसंदेश यात्रा शुरू करेंगी। 17 व 18 जनवरी को हिसार लोकसभा क्षेत्र में यात्रा निकालने के बाद यह यात्रा भिवानी लोकसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी।

 

शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर सभी मुद्दों पर बात करते हैं, लेकिन शिक्षा व्यवस्था पर नहीं: अनुराग ढांडा

आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने सोमवार को पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी 28 जनवरी को जींद में एक बदलाव जनसभा का आयोजन करने जा रही है। जिसमें आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान जनता को संबोधित करेंगे।

ससुर को दिल्ली ले गई ईडी तो बिफर पड़े दामाद अर्जुन चौटाला, भारत सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

हरियाणा में ईडी ने छापेमारी के बाद पूर्व विधायक दिलबाग सिंह को अपने साथ दिल्ली ले गई है। इसके बाद इनेलो के युवा नेता अर्जुन चौटाला ने ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनके ससुर व यमुनानगर के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह पर राजनीतिक द्वेष भावना के चलते कार्रवाई की गई है।

'न रिटायर्ड हूं न टायर्ड, आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार हूं'...जन आक्रोश रैली में हुड्डा की दहाड़

कांग्रेस मिशन 2024 में जोर-शोर से जुट गई है। कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता सूबे में आए दिन चुनावी रैली कर रहे है। इसी कड़ी में रविवार को सोनीपत के बरोदा में आयोजित जन आक्रोश रैली में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान सहित बड़े नेता शामिल हुए।

ठंड बढ़ाएगी हरियाणा वासियों की मुश्किलें: इस दिन से न निकले घर से बाहर, बारिश का अलर्ट जारी

हरियाणा में आज रात से मौसम बदल जाएगा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से यह बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने सोमवार को लेकर ऑरैंज अलर्ट जारी कर दिया है। 9 व 10 जनवरी को राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बादलवाही तथा हवा चलने की संभावना है। 

5 दिन की रेड के बाद दिलबाग सिंह को साथ ले गई ED, घर से मिला था 5 करोड़ का कैश व विदेशी हथियार

 हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां इनेलो के पूर्व विधायक को ईडी अपने साथ ले गई है। दिलबाग सिंह के घर 5 दिन से रेड चल रही थी।

निलंबित कुश्ती संघ ने दिखाई 'आंख' और चैंपियनशिप का किया ऐलान, WFI पर खेल मंत्रालय ने लिया बड़ा एक्शन

 भारतीय कुश्ती संघ को लेकर चल रही जंग अब त्रिकोणीय हो गई है। चुनाव के बाद नव निवार्चित अध्यक्ष संजय सिंह सहित पूरे कुश्ती संघ को ही खेल मंत्रालय ने भंग कर दिया था। अब खेल मंत्रालय व संजय सिंह आमने सामने हो गए हैं।

कांग्रेस ज्वाइन करते ही निर्मल सिंह ने दिखाया पहला 'सियासी ट्रेलर', यहां से ठोकी दावेदारी...भाजपा की उड़ाई नींद

उत्तरी हरियाणा में बड़ा राजनीतिक रसूख रखने वाले चौधरी निर्मल सिंह ने अंबाला में एक बैठक से अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं। अगामी चुनाव में भाजपा और विज का गढ़ माने जाने वाले अंबाला में चौधरी निर्मल एक कड़े प्रतिद्वंदिता पेश करेंगे। 5 जनवरी में काग्रेस के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में ज्वाइनिंक बाद सीधा अंबाला में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!