नहीं रुकेगी SRK गुट की जन संदेश यात्रा, सैलजा ने दोहराया 17 जनवरी को हिसार निकलेगी यात्रा

Edited By Saurabh Pal, Updated: 08 Jan, 2024 08:37 PM

selja said that the yatra will start from hisar on january 17

कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा 17 जनवरी को हिसार की नई सब्जी मंडी से कांग्रेस जनसंदेश यात्रा शुरू करेंगी। 17 व 18 जनवरी को हिसार लोकसभा क्षेत्र में यात्रा निकालने के बाद यह यात्रा भिवानी लोकसभा क्षेत्र में...

हिसार(विनोद सैनी): अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा 17 जनवरी को हिसार की नई सब्जी मंडी से कांग्रेस जनसंदेश यात्रा शुरू करेंगी। 17 व 18 जनवरी को हिसार लोकसभा क्षेत्र में यात्रा निकालने के बाद यह यात्रा भिवानी लोकसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी। हिसार में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस कार्य समिति की सदस्य और हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस जनसंदेश यात्रा हरियाणा के सभी 10 लोकसभा क्षेत्रों में निकाली जाएगी।

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी व पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का संदेश इस यात्रा के माध्यम से घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। सैलजा ने कहा कि इस यात्रा से 10 संसदीय क्षेत्रों में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।  भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों के कारण लोगों में रोष व्याप्त है। जनसंदेश यात्रा के दौरान भाजपा की जनविरोधी नीतियों का खुलासा करते हुए कांग्रेस की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में प्रयास रहेगा कि हरियाणा की 10 सीटों पर कांग्रेस को मजबूती मिले और कांग्रेस जीत का झंडा फहराए। यात्रा के जरिए राहुल गांधी जी की विचारधारा, मल्लिकार्जुन खड़गे जी का नेतृत्व, सोनिया जी की रहनुमाई और प्रियंका जी की मेहनत से सबको रूबरू करवाया जाएगा।

इस दौरान कुमारी सैलजा ने हाल ही में संसद से बर्खास्त किए गए सांसदों के मामले में तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले सत्र में संसद में जो हुआ उसे पूरी दुनिया ने देखा है। जिसने भी भाजपा के खिलाफ आवाज उठाई उसे संसद से बाहर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष लोगों की आवाज को उठाता है। विपक्ष की भूमिका होती है कि सरकार को चौकन्ना रखे, लेकिन भाजपा लोकतंत्र को खत्म करने में जुटी है।

कांग्रेस नेत्री ने कहा कि राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा करके अभूतपूर्व कार्य कर चुके हैं। अब जनता की मांग पर वे पूर्व से पश्चिम तक यात्रा करेंगे। मणिपुर से मुंबई तक न्याय यात्रा करते हुए वे लोगों की समस्याओं को भी साझा करेंगे।

उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी व महंगाई जैसे बहुत से मुद्दे हैं लेकिन वर्तमान सरकार लोगों को भ्रमित करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि नेताओं की आवाज को दबाने के लिए सरकार ईडी जैसी सरकारी एजेंसियों का गलत फायदा उठा रही है। जो नेता डर के कारण भाजपा में शामिल जो जाता है, उसे अचानक पाक-साफ साबित कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा इसी भांति चुनाव आयोग को भी अपने अनुकूल संचालित कर रही है।

गौरतलब है कि सैलजा की इस यात्रा को लेकर उनके समर्थकों में संशय था। पिछले दिनों हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने एक सवाल के जवाब में कहा था कि हमें ऐसी किसी यात्रा के बारे में जानकारी नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने बताया था कि आलाकमान द्वारा कांग्रेस के किसी कार्यक्रम के सामानांतर दूसरे कार्यक्रम की इजाजत नहीं है। इसके पहले हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने भी यात्रा के बारे में किसी प्रकार की जानकारी होने से मना कर चुके हैं। ऐसे में कयास लगाया जा रहा था कि सैलजा द्वारा निकाली जाने वाली यात्रा ठंडे बस्ते में जा सकती है। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!