5 आईएएस अधिकारियों और 19 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी

Edited By Shivam, Updated: 03 Jul, 2018 11:10 PM

5 ias officers and 19 hcs officers issued transfer and appointment order

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 5 आईएएस अधिकारियों और 19 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किये हैं। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रही श्रीमती सुक्रीती लिखी को हरियाणा बिजली उत्पादन निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।...

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 5 आईएएस अधिकारियों और 19 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किये हैं। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रही श्रीमती सुक्रीती लिखी को हरियाणा बिजली उत्पादन निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। साकेत कुमार, निदेशक, चकबंदी और भू-अभिलेख, विशेष अधिकारी (मुख्यालय) और विशेष एलएओ तथा विशेष सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग को आयुष्मान भारत हरियाणा स्वास्थ्य सुरक्षा  प्राधिकरण का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है। इसके अतिरिक्त इनके पास आयुष विभाग के निदेशक, स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव और खाद्य एवं औषध प्रशासन विभाग के आयुक्त का कार्यभार भी रहेगा। आमना तसनीम अतिरिक्त उपायुक्त-सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डीआरडीए, सोनीपत और सचिव, आरटीए, सोनीपत को मत्सय पालन विभाग का अतिरिक्त सचिव लगाया गया है।

इसी क्रम में निशांत कुमार यादव अतिरिक्त उपायुक्त-सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डीआरडीए, करनाल और सचिव, आरटीए, करनाल को हरियाणा लोक सेवा आयोग का सचिव नियुक्त किया गया है। प्रदीप कुमार दहिया अतिरिक्त उपायुक्त-सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डीआरडीए, रेवाड़ी और सचिव, आरटीए, रेवाड़ी को नूहं का अतिरिक्त उपायुक्त-सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डीआरडीए, तथा आरटीए, नूहं का सचिव नियुक्त किया गया है।

मुकुल कुमार, निदेशक व विशेष सचिव, आतिथ्य सत्कार विभाग, अतिरिक्त उपायुक्त-सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डीआरडीए, पंचकूला और सचिव, आरटीए, पंचकूला तथा मुख्य प्रशासक, श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड को उपायुक्त पंचकूला लगाया गया है। इसके अतिरिक्त इनके पास निदेशक व विशेष सचिव, आतिथ्य सत्कार विभाग का कार्यभार भी रहेगा।
अंजु चौधरी, अतिरिक्त उपायुक्त-सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डीआरडीए, पलवल और सचिव, आरटीए, पलवल को अतिरिक्त उपायुक्त-सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डीआरडीए, रेवाड़ी और सचिव, आरटीए, रेवाड़ी लगाया गया है।

मंदीप कौर, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण, गुरुग्राम, उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मेवात विकास अभिकरण, नूहं को अतिरिक्त उपायुक्त-सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डीआरडीए, सोनीपत और सचिव, आरटीए, सोनीपत लगाया गया है।

जगदीप ढांडा, अपर निदेशक (प्रशासन) खाद्य एवं औषध प्रशासन और अपर निदेशक (प्रशासन)स्वास्थ्य सेवाएं को अतिरिक्त उपायुक्त-सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डीआरडीए, पंचकूला और सचिव, आरटीए, पंचकूला नियुक्त किया गया है।

महेंद्रपाल, सिटी मजिस्ट्रेट, रोहतक को अतिरिक्त उपायुक्त-सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डीआरडीए, पलवल और सचिव, आरटीए, पलवल लगाया गया है। सुरेश कुमार चहल, उपमंडल अधिकारी (नागरिक)- सह- अतिरिक्त कलेक्टर, पलवल को उपमंडल अधिकारी (नागरिक)- सह- अतिरिक्त कलेक्टर, पुन्हाना नियुक्त किया गया है।

प्रदीप कुमार- II, उपमंडल अधिकारी (नागरिक), इंद्री को उपमंडल अधिकारी (नागरिक),  बेरी नियुक्त किया गया है। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे विजेंद्र हुडा को सिटी मजिस्ट्रेट, कैथल नियुक्त किया गया है। रविंद्र यादव, उपमंडल अधिकारी (नागरिक), कौसली को नगर निगम, गुरुग्राम का संयुक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है। जितेंद्र कुमार- III, उपमंडल अधिकारी (नागरिक), पुन्हाना को सहकारी चीनी मिल, पलवल का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

वेद प्रकाश, सिटी मजिस्ट्रेट, सिरसा को सहकारी चीनी मिल, महम का प्रबंध निदेशक  लगाया गया है। सुमित सिहाग, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, यमुनानगर को सिटी मजिस्ट्रेट  नारनौल नियुक्त किया गया है। सन्याम गर्ग, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, कैथल और उपमंडल अधिकारी (नागरिक),  गुहला को सिटी मजिस्ट्रेट, कुरुक्षेत्र लगाया गया है।

जितेंद्र कुमार- ।V, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, सोनीपत को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), पलवल लगाया गया है। वकील अहमद, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, पलवल और उपमंडल अधिकारी (नागरिक),  होडल को  मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, नारनौल लगाया गया है। अनिल कुमार यादव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, कुरुक्षेत्र, उपमंडल अधिकारी (नागरिक),  लाडवा और उपमंडल अधिकारी (नागरिक) थानेसर को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लाडवा और उपमंडल अधिकारी (नागरिक) थानेसर लगाया गया है।

सोनू राम, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, करनाल को सिटी मजिस्ट्रेट, यमुनानगर नियुक्त किया गया है। राहुल मित्तल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, नारनौल को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, फतेहाबाद नियुक्त किया गया है। संजय कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, पानीपत को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), गुहला लगाया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!