Edited By Deepak Paul, Updated: 10 Apr, 2018 05:41 PM
प्रदेश में तेज रफ्तार का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला नेशनल हाइवे 72 नारायणगढ़-अम्बाला रोड का सामने अाया है, जहां तेज रफ्तार व अोवरटेक करने के चक्कर में एक कार व ट्रक की अामने सामने टक्कर हो गई। जिसमें दंपत्ति सहित तीन बच्चे बुरी तरह...
नारायणगढ़(चंदेष चोपडा़): प्रदेश में तेज रफ्तार का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला नेशनल हाइवे 72 नारायणगढ़-अम्बाला रोड का सामने अाया है, जहां तेज रफ्तार व अोवरटेक करने के चक्कर में एक कार व ट्रक की अामने सामने टक्कर हो गई। जिसमें दंपत्ति सहित तीन बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए। सड़क पर जाम लगने के बाद पुलिस ने सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम को सचारु रुप से चलाया और कार्रवाई शुरु कर दी
जानकारी अनुसार साढ़ोरा हल्का के अशोक कुमार जो अपनी पत्नी अनु रानी और तीन बच्चों के साथ कार द्वारा अम्बाला जा रहे थे। नारायणगढ़ के पास किसी गाड़ी को अोवरटेक करते हुए सामने से अा रहे ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में फसें लोगों को आसपास के लोगों ने निकालकर सिविल अस्पताल पहुंचाया।
जहां डाक्टरों ने सभी घायलों की प्राथमिक उचपार के बाद दम्पति व दो बच्चों की हालत खराब होने पर सैक्टर 32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जबकि चालक अशोक की हालत गम्भीर बताई जा रही है।