हरियाणा के 32 एच.सी.एस. जल्द बनेंगे आई.ए.एस. अधिकारी

Edited By Punjab Kesari, Updated: 24 Mar, 2018 10:28 AM

32 hcs of haryana ias will soon be made officer

हरियाणा के 32 एच.सी.एस. अधिकारी जो कई वर्षों से आई.ए.एस. बनने का सपना देख रहे थे। बीते दिवस हुई पदोन्नति कमेटी की बैठक में उनकी पदोन्नति की मोहर लग गई है। कानूनी मसलों के चलते पदोन्नति कमेटी की बैठक नहीं हो पा रही थी लेकिन कल यह बैठक सिरे चढ़ ही...

चंडीगढ़(ब्यूरो): हरियाणा के 32 एच.सी.एस. अधिकारी जो कई वर्षों से आई.ए.एस. बनने का सपना देख रहे थे। बीते दिवस हुई पदोन्नति कमेटी की बैठक में उनकी पदोन्नति की मोहर लग गई है। कानूनी मसलों के चलते पदोन्नति कमेटी की बैठक नहीं हो पा रही थी लेकिन कल यह बैठक सिरे चढ़ ही गई। अब यह पदोन्नति रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट जाएगी। हाईकोर्ट की मंजूरी के बाद ही पदोन्नत अधिकारियों की सूची जारी होगी। 

पदोन्नति के बाद जो अधिकारी एच.सी.एस. से आई.ए.एस. बन सकते हैं, उनमें मुकुल कुमार, राजेश जोगपाल, मुकेश आहूजा, गिरिश अरोड़ा, आर.के.सिंह, सुशील सारवान, हेमा शर्मा, मोनिका मलिक, यशपाल यादव, आर.एस. वर्मा, महेश्वर शर्मा, जयवीर आर्य, के.के. कलसन, जितेंद्र दहिया, नरेश नरवाल,अंजू चौधरी, यशेंद्र सिंह, नरहरि सिंह बांगड़, प्रदीप डागर, धर्मेंद्र सिंह, धर्मबीर सिंह, कै.मनोज, कै. शक्ति, वी.एस. हुड्डा, अमरजीत सिंह मान, राजीव मेहता व महावीर कौशिक के नाम प्रमुख माने जा रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!