Edited By Deepak Paul, Updated: 16 Dec, 2018 10:28 AM
मोहन नगर में एक पिता ने अपनी बेटी की 3 गोलियां मारकर हत्या कर दी। युवती बीएस.सी. की छात्रा थी। पुलिस का कहना है कि पिता-पुत्री में शादी में जाने को लेकर बहस हुई थी। उस
कुरुक्षेत्र(धमीजा): मोहन नगर में एक पिता ने अपनी बेटी की 3 गोलियां मारकर हत्या कर दी। युवती बीएस.सी. की छात्रा थी। पुलिस का कहना है कि पिता-पुत्री में शादी में जाने को लेकर बहस हुई थी। उसके बाद रिवाल्वर से पिता ने गोली मार दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहन नगर में रहने वाली रूबल (22) की बीएस.सी. के कुछ सब्जैक्ट में कम्पार्टमैंट आई थी। वह किसी शादी में जाने को कह रही थी। इस पर उसके पिता राजीव को एतराज था। पिता के मना करने पर भी रूबल शादी में जाने के लिए जिद कर रही थी। इस बात को लेकर दोनों में बहस इतनी बढ़ गई कि पिता ने अपनी पुत्री को गोली मार दी। पुत्री को 2 गोलियां छाती में और 1 पीठ में लगी। नाजुक हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी के दोस्त की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।