नूंह की मीट फैक्ट्री में हुआ बड़ा हादसा, नाइट्रोजन गैस लीक होने से करीब 2 दर्जन महिलाएं बेहोश...

Edited By Saurabh Pal, Updated: 15 Nov, 2023 12:06 PM

18 women unconscious due to nitrogen gas leaking in nuh s meat factory

नूंह जिले में बीती रात एक बड़ा हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक नगीना के मांडीखेड़ा में स्थित एक मीट फैक्ट्री में नाइट्रोजन गैस लीक हो गई। जिससे फैक्ट्री में काम करने वाली 18 महिलाएं इसकी चपेट में आने से बेहोश हो गई हैं....

नूंह( अनिल मोहनिया): हरियाणा के नूंह जिले में बीती रात एक बड़ा हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक जिले से गुजरने वाले गुरुग्राम-अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग 248 ए पर स्थित एलेना मीट फैक्ट्री में नाइट्रोजन गैस लीक हो गई। जिससे फैक्ट्री में काम करने वाली करीब दो दर्जन महिलाएं इसकी चपेट में आने से बेहोश हो गई हैं। जिन्हें इलाज के लिए आनन फानन में अल अफिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें से कई महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।  गनीमत यह रही कि इस पूरे घटनाक्रम में किसी की जान नहीं गई।

PunjabKesari

नगीना के मांडीखेड़ा में स्थित एलेना मीट फैक्ट्री में गैस लीक हो गई। इस फैक्ट्री में बड़ी संख्या में महिलाएं काम कर रही थी। गैस लीक होने के बाद अचानक महिलाएं बेहोश होकर गिरने लगीं।  जिसके बाद फैक्ट्री के अंदर हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल प्रभाव से बेहोशी की हालत में महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया।

वहीं स्थानीय लोगों का मानना है कि यह हादसा फैक्ट्री के जिम्मेदार लोगों की लापरवाही से हुआ है। अस्पताल में उप सिविल सर्जन नूंह डॉ सर्वजीत कुमार ने कहा कि मांडीखेड़ा की मीट फैक्ट्री में गैस लीक होने के कारण महिलाए बेहोश हुई हैं। 

PunjabKesari

हलांकि सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार 20 से 25 की संख्या में उक्त समय फैक्ट्री के अंदर महिलाएं काम कर रहीं थी। जिनमें से 18 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बड़ी लापरवाही के चलते फैक्ट्री प्रबंधन से जुड़े हुए लोग मीडिया से पूरी तरह से दूरी बनाए हुए दिखाई दिए। अभी बीमार होने वाले मजदूरों की संख्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है। डॉक्टरों की टीम सभी मजदूरों को जल्द से जल्द स्वस्थ करने के लिए उपचार में जुटी हुई है।

इस घटना के बाद एलेना मीट फैक्ट्री प्रबंधन की सांस फूली हुई है। नाइट्रोजन गैस कैसे और कब लीक हुई इसके बारे में अभी पूरी तरह से स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। लेकिन जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई का पता चल सकेगा। आपको बता दें कि नूंह जिला मुस्लिम बाहुल्य जिला है और यहां प्रदेश के अन्य जिलों के मुकाबले तेजी से स्लाटर हाउस खोले जा रहे हैं। आधा दर्जन से अधिक स्लॉटर हाउस इस समय जिले के अलग-अलग क्षेत्र में चल रहे हैं। जिनमें अक्सर कोई ना कोई लापरवाही की खबर सामने आती रहती है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!