Edited By Punjab Kesari, Updated: 30 Aug, 2017 05:36 PM
राम रहीम के दोषी करार दिए जाने के बाद प्रदेश में हुई हिंसा के दौरान हरियाणा रोडवेज को करीब 14 करोड़ रुपए
ब्यूरो: राम रहीम के दोषी करार दिए जाने के बाद प्रदेश में हुई हिंसा के दौरान हरियाणा रोडवेज को करीब 14 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। ये जानकारी हरियाणा के परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने दी है। पंवार मीडिया से रू-ब-रू होकर जानकारी देते हुए कहा कि नुकसान का आकलन किया जा चुका है। हिंसा में बसों को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है केवल बसों की आवाजाही बंद होने की वजह से रोडवेड को इतना नुकसान हुुआ है।
पंवार ने कहा कि सिरसा में डेरे के आस-पास की जगह को छोड़कर पूरे प्रदेश में बस सर्विस शुरू कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि 25 अगस्त को साध्वियों से यौन शोषण मामले में राम रहीम को सजा सुनाने से पहले 24 अगस्त को पूरे हरियाणा में सुरक्षा के मद्देनजर बस सेवा बंद कर दी गई थी। 24 अगस्त से लेकर 28 अगस्त तक हरियाणा में बस सेवा बंद थी। 29 अगस्त से हरियाणा के कई जिलों में धीरे-धीरे बस सेवा को बहाल किया गया। वहीं सिरसा के डेरे के आसपास अभी भी बस सेवा बंद है।