Edited By Updated: 15 Feb, 2016 09:43 PM
पुलिस ने राजरानी नाम की एक महिला को नशे का कारोबार चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी
पंचकूला, (उमंग श्योराण) : पुलिस ने राजरानी नाम की एक महिला को नशे का कारोबार चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला राजरानी एक झुग्गी में नशे का कारोबार चला रही थी। इस दौरान उसने दो दर्जन से ज्यादा कुत्तों को पाला हुआ था।
पंचकूला के सेक्टर 5 थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि वह यहां से युवकों को नशा सप्लाई करती थी। कई लोग उसे चोरी का सामान भी बेचकर जाते थे। यहां एक डायरी भी मिली हैं,जिसमें महिला ने युवकों के उधारी लिखी हुई है।
जानकारी के अनुसार आरोपी महिला गरीब लड़कों से नशीला पदार्थ कम रुपयों के खरीदकर अमीर युवकों को महंगे दामों पर नशीले पदार्थों को बेचा जा रहा था। गांजा,स्मैक और इंजेक्शन तक बेचे जाते थे। यह धंधा करती थी झुग्गी में रहने वाली एक महिला। पंचकूला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मौके पर रेड की गयी तो इस गोरखधंधे का खुलासा हुआ। इंडस्ट्रियल एरिया में बनी एक झुग्गी में एक या दो किलो नहीं बल्कि 20 किलो 235 ग्राम गांजा, 35 मोबाइल,तीन साइकिल,एक स्कूटर, 12 लेडीज आठ जेंट्स पर्स, सुलफे की स्टीक, नशीली दवाइयां, सीरप, इंजेक्शन, पत्थर घिसाई की मशीन, 14 बड़े कपड़े के थान सहित कई कीमती सामान और नशीले पदार्थ मिले हैं।
पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर इस मामले की जांच शुरू कर दी हैं। वहीँ आरोपी महिला राजरानी को आज पंचकूला की जिला अदालत में पेश किया गया। जहाँ से कोर्ट ने महिला को 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में रेलवे लाइन के पास बनी झुग्गी में बिकता था नशा।