Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 17 Apr, 2024 08:10 PM
डीजीपी शत्रुजीत कपूर के आदेशानुसार महिलाओं की सुरक्षा को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सेफ सिटी कैम्पेन में गुडग़ांव पुलिस ने दो मनचलों को सबक सिखाया।
गुडग़ांव, (ब्यूरो): डीजीपी शत्रुजीत कपूर के आदेशानुसार महिलाओं की सुरक्षा को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सेफ सिटी कैम्पेन में गुडग़ांव पुलिस ने दो मनचलों को सबक सिखाया।
पुलिस कमिश्रर विकास अरोड़ा, डीसीपी ट्रैफिक विरेन्द्र विज के निर्देशन में कार्य करते हुए महिला थाना वेस्ट की प्रभारी इंस्पेक्टर नेहा राठी ने इफ्को चौक, गुरुग्राम के पास से मनचलों को काबू किया। पुलिस ने काबू किए गए मनचले अंकित व सरताज के परिजनों को बुलाया। मनचलों के परिजनों की उपस्थिति में उनसे लिखित में माफीनामा लिया गया व भविष्य में इस प्रकार की कोई गतिविधि ना करने की चेतावनी देकर परिजनों के हवाले किया गया।
दरअसल, गुरुग्राम पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने व मनचलों को रंगेहाथ काबू करने के उद्देश्य से महिला पुलिकर्मियों को सादे कपड़ों (सिविल ड्रेस) में चिन्हित स्थानों पर तैनात किया जाता है। महिला पुलिसकर्मी मनचलों की गलत गतिविधियों पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए उन्हें रंगेहाथ काबू करती है। जिसके बाद सम्बन्धित पुलिस थाना में ले जाकर उनके परिजनों को थाना में बुलाया जाता है और उनके खिलाफ नियमानुसार निवारक कार्यवाही की जाती है।