हरियाणा में सरकार नाम की नहीं कोई चीज : शरद यादव

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 20 Jul, 2018 12:41 PM

no name of government in haryana

देश व प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। महिलाओं व बालिकाओं के प्रति अपराधों में वृद्धि होती जा रही है। केंद्र व प्रदेश की सरकार अपराधों को रोकने में पूरी तरह से नाकाम रही है। हरियाणा प्रदेश में तो...

गुडग़ांव: देश व प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। महिलाओं व बालिकाओं के प्रति अपराधों में वृद्धि होती जा रही है। केंद्र व प्रदेश की सरकार अपराधों को रोकने में पूरी तरह से नाकाम रही है। हरियाणा प्रदेश में तो हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री इन हालातों को नियंत्रित करने में असफल रहे हैं। किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समॢथत मूल्य से भी कम पर अपनी फसल को बेचने पर मजबूर होना पड़ रहा है। 

यह बात पूर्व राज्यसभा सांसद शरद यादव ने वीरवार को गुडग़ांव में पत्रकारवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजीटल इंडिया के नाम पर देशवासियों को लूटा जा रहा है। बैंकिंग व्यवस्था चौपट होकर रह गई है। केंद्र सरकार ने नोटबंदी का जो फैसला लिया था उसके कारण व्यापार चौपट हो गया है। प्रधानमंत्री समझने का नाम नहीं ले रहे हैं। देश में जातिवाद का जहर घोला जा रहा है जिसके बड़े ही गंभीर परिणाम होंगे और देशवासियों को इनका सामना करना पड़ेगा। 

संविधान को ताक पर रखकर केंद्र सरकार देश का शासन चला रही है। संविधान में जनता सर्वोपरि है लेकिन जनता के हितों का कोई ध्यान नहीं रखा जा रहा है। हिन्दू-मुस्लिम की खाई को और अधिक बढ़ाया जा रहा है, जो देश व समाज के हित में नहीं है। उन्होंने हरियाणा प्रदेश की चर्चा करते हुए कहा कि हरियाणा में सरकार नाम की कोई चीज ही नहीं है। किसानों के खेतों में बिजली के खम्भे लगाने पर उन्हें मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। किसानों को मुआवजा दिया जाए। सभी विपक्षी दल आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भाजपा को पुन: सत्ता हासिल नहीं करने देंगे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!