मुकेश शर्मा ने नि:शुल्क बस सेवा से सैकडों श्याम भक्तों को खाटू श्याम दर्शन के लिए किया रवाना

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 04 Aug, 2024 05:17 PM

mukesh sharma sent hundreds of shyam devotees for khatu shyam darshan

भाजपा के वरिष्ठ नेता, सह संयोजक खेल प्रकोष्ठ, अध्यक्ष श्री श्याम परिवार महासंघ, परम श्याम भक्त मुकेश शर्मा द्वारा "श्री खाटू धाम" दर्शन हेतु एक बार फिर से श्याम भक्तों के लिए नि:शुल्क बस यात्रा का आयोजन किया गया।

गुडगांव, (ब्यूरो): भाजपा के वरिष्ठ नेता, सह संयोजक खेल प्रकोष्ठ, अध्यक्ष श्री श्याम परिवार महासंघ, परम श्याम भक्त मुकेश शर्मा द्वारा "श्री खाटू धाम" दर्शन हेतु एक बार फिर से श्याम भक्तों के लिए नि:शुल्क बस यात्रा का आयोजन किया गया।

 

मुकेश शर्मा ने सभी भक्तों की यात्रा मंगलमय हो ऐसी कामना करते हुए बस को रवाना किया। इस दौरान उन्होने कहा हम सभी भक्तों की मंगलमय यात्रा के लिए कामना करते हैं। उम्मीद है कि यह यात्रा उनके लिए एक यादगार व आध्यात्मिक अनुभव से भरी होगी। ज्ञात हो कि मुकेश शर्मा बीते कई सालों से अपनी निशुल्क बस सेवा के माध्यम से लाखों श्याम भक्तों को खाटू धाम के दर्शन करा चुके हैं। उनका मानना है की उनके इस प्रयास से श्याम भक्तों को भगवान श्री खाटू श्याम जी के दर्शन करने का अवसर मिलेगा व वे अपने जीवन में शांति व सुख प्राप्त करेंगे।

 

आपको बता दें की मुकेश शर्मा जी के द्वारा खाटू धाम के लिए निशुल्क बस यात्रा में भक्तों को भोजन, नाश्ता आदि की सुविधा भी प्रदान की जाती है। भक्तजन अपने इस आध्यात्मिक सफर में झूमते हुए, श्याम भजन गाते हुए अपने इस भक्तिमय सफर का आनंद लेते हैं। रविवार को उन्होने सैकडों श्याम भक्तों को नि:शुल्क बस यात्रा के जरिए खाटू श्याम रवाना किया। इस अवसर पर सैकडों की संख्या स्थानीय लोग व दूर दराज से आए उनके अभिभावक भी मौजूद रहे।

 

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!