साइबर ठगी के मास्टर माइंड बैंक अधिकारी का साथी गिरफ्तार

Edited By ashwani, Updated: 06 Mar, 2024 09:04 PM

mastermind of cyber fraud associate of bank officer arrested

पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने 12 खाते फर्जी रूप से खोलने की बात स्वीकार की थी। वहीं यह भी बताया था कि मुकीम अपने बरेली निवासी दोस्त सुहेल को यह खाते देता था। सुहेल आगे साइबर ठगों को खाता बेचता था। जिसके बाद पुलिस ने सुहेल को बरेली से काबू कर लिया।

गुडग़ांव,  ब्यूरो: साइबर थाना ईस्ट पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में गिरफ्तार बैंक अधिकारी के बाद उसके साथी सुहेल को भी बरेली से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले में तीन आरोपी बैंक मैनेजर, बैंक में सेल्स मैनेजर व बैंक कमीर्म को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने सुहेल को अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

 


दरअसल, अप्रैल 2023 में एक व्यक्ति को फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को मुंबई पुलिस का अधिकारी बताया और उसके द्वारा फेडेक्स के माध्यम से भेजे गए पार्सल में अवैध सामान होने की बात कहकर उन्हें डराया गया और उनसे करीब 9 लाख 52 हजार रुपए ट्रांसफर कराए गए। इसकी शिकायत जब साइबर थाना ईस्ट पुलिस को दी गई तो पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने इन तीन आरोपियों को काबू किया। पूछताछ में सामने आया कि मोहम्मद मुकीम यस बैंक की लाजपत नगर दिल्ली ब्रांच में मैनेजर हैं और उन्होंने अपने रिश्तेदार का फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंक खाता खुलवाया था। मोहम्मद मुकीम के कहने पर सेल्स मैनेजर रोशन कुमार व बैंक कर्मचारी अनिकेश ने यह खाता खोला था। इस खाते को खोलने की ऐवज में 2 लाख रुपए लिए गए थे।

 


पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने 12 खाते फर्जी रूप से खोलने की बात स्वीकार की थी। वहीं यह भी बताया था कि मुकीम अपने बरेली निवासी दोस्त सुहेल को यह खाते देता था। सुहेल आगे साइबर ठगों को खाता बेचता था। जिसके बाद पुलिस ने सुहेल को बरेली से काबू कर लिया।


एसीपी का कहना:


मामले में एसीपी साइबर क्राइम प्रियांशु दीवान ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ करने के साथ ही बैंक के आला अधिकारियों से इन तीनों के कार्यकाल के दौरान खोले गए बैंक खातों की जानकारी मांगी है। इसके साथ ही इन बैंक खातों में हुई ट्रांजेक्शन की भी जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!