मेड ने चुराई नगदी व जूलरी

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 02 Jun, 2024 07:24 PM

maid stole cash and jewelery

सेक्टर-50 एरिया से नौकरानी द्वारा घर से नगदी व लाखों की जूलरी चोरी करने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।

गुडग़ांव, ब्यूरो): सेक्टर-50 एरिया से नौकरानी द्वारा घर से नगदी व लाखों की जूलरी चोरी करने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।

 

 

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-49 की पार्क व्यू सोसाइटी में रहने वाली भारती राठी ने कहा कि वह गुडग़ांव की एक कंपनी में काम करती है। उसके घर में रेणुका, प्रवीण व पुष्पा नामक तीन मेड काम करती हैं। जिनमें से रेणुका उसके बच्चे की देखभाल करने के लिए 24 घंटे उनके घर पर ही रहती थी। आरोप है कि भारती के घर से 25 हजार रुपए व लाखों की जूलरी चोरी हो गई। भारती ने मेड रेणुका पर ज्यादा संदेह जताया है, जो कि बीती 10 मई को दो दिन की छुट्टी पर गयी थी और अभी तक फरार है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।

 

मामले में जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामले में रेणुका से पूछताछ की तो उसके हावभाव संधिग्ध पाए गये हैं। पुलिस अन्य दोनों नामजद मेड से भी पूछताछ करेगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!