मैं आपकी उम्मीदों का खरा उतरूंगा, मुझे मौका दें: नवीन गोयल

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 03 Oct, 2024 05:55 PM

i will live up to your expectations give me a chance naveen goyal

गुडग़ांव विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी नवीन गोयल को जनआशीर्वाद कार्यक्रम करके एससी समाज ने पूर्ण समर्थन देते हुए उन्हें विजयी बनाने की बात कही।

गुरुग्राम। गुडग़ांव विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी नवीन गोयल को जनआशीर्वाद कार्यक्रम करके एससी समाज ने पूर्ण समर्थन देते हुए उन्हें विजयी बनाने की बात कही। नवीन गोयल ने पूरे समाज का आभार जताते हुए कहा कि 36 बिरादरी का सम्मान और उत्थान करने की सोच से वे काम कर रहे हैं।

 


नवीन गोयल ने कहा कि गुडग़ांव की जनता के आशीर्वाद से एक जनप्रतिनिधि होने के नाते वे सदा जनसेवा को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने गुडग़ांव में समस्याओं को नजदीक से देखा है। निचली कालोनियों में जलभराव से जीवन नरक बन जाता है। गंदगी के कारण बीमारियां फैलती हैं। वे गुडग़ांव की अच्छी प्रशासनिक व्यवस्था देंगे। प्रशासन के साथ मिलकर शहर की हर समस्या को दूर किया जाएगा। गुडग़ांव की जनता उनकी ताकत है। जनता की ताकत से वे गुडग़ांव विधानसभा को फतह करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में गुडग़ांव की जनता की ही ऐतिहासिक जीत होगी और विरोधियों को करारा जवाब मिलेगा।

 

नवीन गोयल ने कहा कि गुडग़ांव की जनता की एकता के आगे विरोधी बौखला गए हैं। हमारे खिलाफ साजिशें रची जा रही हैं। हमारे साथियों, कार्यकर्ताओं को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी साजिश से हमारे कार्यकर्ताओं को विरोधी तोड़ नहीं पाएंगे। जितना हमें परेशान करेंगे, हम उतने ही मजबूत होंगे।  

 

नवीन गोयल ने कहा कि बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर जी ने संविधान में हर किसी को अधिकार दिए हैं। हर व्यक्ति चुनावों में भाग ले सकता है। हम भी गुडग़ांव की देवतुल्य जनता के आशीर्वाद से चुनाव मैदान में हैं। हम चुनाव में सफल हो रहे हैं। गुडग़ांव की जनता चुनाव जीत रही है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डा. भीम राव अंबेडकर जी हम सबके लिए पूजनीय और सम्माननीय हैं। वर्तमान राजनीतिक हालातों में जो साजिशें रच रहे हैं, उनको गुडग़ांव की जनता जवाब देगी। ये साजिशें नवीन गोयल के खिलाफ नहीं, गुडग़ांव की उस जनता के खिलाफ रची जा रही हैं तो परेशानियां झेल रही हैं। सद्भाव, समानता और भाईचारे के उनके विचारों से प्रेरणा लेकर आप सबके साथ पूरी 36 बिरादरी की सेवा करना मेरा संकल्प है। उन्होंने कहा कि आने वाली 5 अक्टूबर को कांच के गिलास के निशान पर बटन दबाकर गुडग़ांव के विकास का रास्ता बनाएं।   

 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!