भाजपा ने हज यात्रा पर शुल्क बढ़ाया, सुविधाएं घटाई: आफताब

Edited By Deepak Paul, Updated: 15 Jul, 2018 05:57 PM

bjp increased fees on haj pilgrims reduced facilities aftab

हरियाणा कांग्रेस के उपाध्यक्ष व सूबे के पूर्व मंत्री आफताब अहमद ने देश भर से हज के पवित्र सफर पर जा रहे सभी हज पर जाने वाले हाजियों से मुलाकात करते हुए सभी हाजियों से मेवात,

नूंह(ब्यूरो): हरियाणा कांग्रेस के उपाध्यक्ष व सूबे के पूर्व मंत्री आफताब अहमद ने देश भर से हज के पवित्र सफर पर जा रहे सभी हज पर जाने वाले हाजियों से मुलाकात करते हुए सभी हाजियों से मेवात, देश व पूरे आलम के लिए दुआओं की गुजारिश है। उन्होंने उन लोगों के लिए भी शुभकामनाएं दी जो हज के लिए इस बार चयनित नहीं हो पाए। पूर्व मंत्री आफताब अहमद ने भाजपा सरकार पर हज यात्रा पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने हज यात्रियों पर आर्थिक बोझ डाला है, जो भाजपा की अल्पसंख्यक विरोधी छवि का परिचायक है।

भाजपा सरकार ने अपनी गलत नीतियों व नियत से हर हाजी पर लगभग तीस हजार रूपए का अतिरिक्त खर्चा बढ़ा दिया है, जो बेहद दुर्भाग्यवश है व गलत है। कई गैर जरूरी खर्चे इसमें जोड़े गए हैं, जिन्हें बचाया जा सकता था। भाजपा ने हज सब्सिडी खत्म करने में जो तेजी दिखाई वो गलत थी क्योंकि सुप्रीम कोर्ट के अनुसार 2022 तक सब्सिडी रह सकती थी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!