Edited By Updated: 26 Aug, 2015 11:03 AM
गुड़गांव विजीलेंस टीम ने 20 हजार की रिश्वत लेते गुड़गांव पुलिस के एक सब इंस्पैक्टर को गिरफ्तार किया है।
गुड़गांव (राशि मनचंदा): गुड़गांव विजीलेंस टीम ने 20 हजार की रिश्वत लेते गुड़गांव पुलिस के एक सब इंस्पैक्टर को गिरफ्तार किया है। विजीलेंस के हत्थे चढ़ा यह शख्स गुड़गांव बस स्टेंड पुलिस चौकी में बतौर चौकी इंचार्ज तैनात था।
जानकारी के अनुसार चौकी इंचार्ज पवन अपने इलाके में लगने वाले रेहड़ी पटरी वालों से अवैध वसूली करता था, जिले विजीलेंस ने जाल विछाकर रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी कई अधिकारी विजीलेंस के हत्थे चढ़ चुके हैं लेकिन बिजीलेंस के लाख चौकसी के बावजूद भी भ्रष्टाचार का ग्राफ कम नहीं हो रहा है।