पुलिस ने यातायात नियमों का पालन करने ने लिए चलाया जागरूकता अभियान

Edited By Isha, Updated: 14 Sep, 2019 11:31 AM

police launched awareness campaign to follow traffic rules

जिला पुलिस ने यातायात नियमों की पालना को लेकर एक जागरूकता अभियान चलाया। अधिकारियों ने शहर के लालबत्ती चौक पर शुक्रवार को लोगों को यातायात के नियमों के पालन करने के बारे में जागरूक किया। इसमें मुख्यत.....

फतेहाबाद (ब्यूरो): जिला पुलिस ने यातायात नियमों की पालना को लेकर एक जागरूकता अभियान चलाया। अधिकारियों ने शहर के लालबत्ती चौक पर शुक्रवार को लोगों को यातायात के नियमों के पालन करने के बारे में जागरूक किया। इसमें मुख्यत: फतेहाबाद के डी.एस.पी.  दलजीत सिंह बैनीवाल व डी.एस.पी. गीतिका जाखड़ सहित जिला ट्रैफि क पुलिस इंचार्ज रामधन, ए.एस.आई. हेतराम, दयानंद व सहित जिला यातायात पुलिस के सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर डी.एस.पी. दलजीत बैनीवाल ने कहा कि डी.जी.पी. हरियाणा के निर्देशानुसार जिला फ तेहाबाद में 13 से 15 सितंबर तक यातायात के नियमों की सुरक्षा के मद्देनजर व आमजन को जागरूक करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया है। आज पुलिस विभाग द्वारा लोगों को हैलमेट लगाने, प्रदूषण, वाहन बीमा, बैल्ट व सड़क पर कौन सी दिशा में चलना है उसके बारे में विशेष जानकारी दी गई।

डी.एस.पी. बैनीवाल ने कहा कि हमारे भारत में दुनिया की सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। यह इसलिए हो रहा है कि हमारे यहां के लोग ट्रैफि क नियमों का पालन करना पसंद नहीं करते। पुलिस ने 1 सितम्बर 2019 को लागू हुए नए यातायात नियम 2019 के ट्रैफि क रूल्स के बारे में भी विशेष जानकारी दी।

न्होंने वाहन चालकों को गुलाब के फू ल देते हुए हैलमेट लगाने, सीट बैल्ट बांधकर गाड़ी चलाने की अपील करते हुए कहा यह आपकी सुरक्षा के लिए है। इस अवसर पर शहर के गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।               

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!