दुकान पर कब्जा करने का प्रयास, मालिक से की मारपीट

Edited By Isha, Updated: 15 Feb, 2020 10:46 AM

attempt to capture shop owner beaten

शहर के चंडीगढ़ रोड स्थित पैट्रोल पंप के पास एक दुकान पर कब्जा करने के प्रयास व मालिक से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस ने आरोपियों......

टोहाना (वधवा) : शहर के चंडीगढ़ रोड स्थित पैट्रोल पंप के पास एक दुकान पर कब्जा करने के प्रयास व मालिक से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को पंजाब के मूनक निवासी विकास जैन ने बताया कि उसकी चंडीगढ़ रोड पर पैट्रोल पंप के सामने दुकान है रात्रि के समय करीबन 9 बजे गांव चंदड़ निवासी बलजीत सिंह अपने 6-7 साथियों के साथ आया तथा उसकी दुकान का ताला तोड़कर कब्जा करने का प्रयास किया। 

उसने बताया कि जब वह अपने चाचा कृष्ण के साथ आया तो देखा कि उक्त लोग उसकी दुकान पर पेंटिंग कर रहे थे जब ऐसा क रने से रोकना चाहा तो उन्होंने मारपीट करनी शुरू कर दी। उसने बताया कि झगड़े के दौरान उसकी 4 तोले की सोने की चेन मौके पर गिर गई, उसके चाचा उसे नागरिक अस्पताल में ले आए। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!