साे रही महिला काे देखते ही वार्डबाय ने .......

Edited By Updated: 13 Oct, 2015 07:18 PM

to see sleeping woman wardboy

सेक्टर 16 स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल एक महिला मरीज के पास देर रात एक वार्डबॉय पहुंच गया। आरोपी

फरीदाबाद, (रजत) : सेक्टर 16 स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल एक महिला मरीज के पास देर रात एक वार्डबॉय पहुंच गया। आरोपी ने सो रही महिला के साथ  से अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। नींद खुलते ही महिला ने शोर मचा दिया। महिला के परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। महिला थाना पुलिस ने आरोपी वार्डबॉय को हिरासत में ले लिया है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं हुआ है। 

जानकारी के मुताबिक इस महिला की पिछले कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। हालत खराब हो जाने के कारण परिजनों द्वारा महिला को सेक्टर 16 स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। महिला अस्पताल के कक्ष में उपचाराधीन थी। सोमवार की रात को महिला अपने बिस्तर पर सो रही थी। उसी दौरान अस्पताल का एक वार्डबॉय वहां पहुंच गया। उसने आते ही सो रही महिला के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। उसी दौरान महिला की नींद खुल गई। वार्डबॉय को गलत हरकतें करते देख उसने शोर मचा दिया। शोर सुन कर उसके परिवार के लोग वहां पहुंच गए। पकड़े जाने के डर से आरोपी वार्डबॉय मौके से फरार हो गया।
 पीड़िता के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। महिला थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। छानबीन के दौरान अस्पताल के अन्य स्टाफ से भी पूछताछ की गई है। महिला थाना प्रभारी आशा रानी ने बताया कि महिला के साथ अश्लील हरकत किए जाने की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक पीड़ित महिला की तरफ से लिखित शिकायत नहीं दी गई है। जिसके कारण अभी तक मामला दर्ज नहीं हुआ है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!