विधायकों का दिल्ली दौराः स्पीकर हरविन्द्र कल्याण ने नई दिल्ली पहुंचकर लिया तैयारियों का जायजा

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 09 Dec, 2025 09:50 PM

speaker harvinder kalyan reached new delhi and took stock of the preparations

हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष  हरविन्द्र कल्याण के नेतृत्व में बुधवार को हरियाणा के विधायक लोकसभा की कार्यवाही देखेंगे। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी समेत बड़ी संख्या में मंत्री भी शामिल रहेंगे।

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी) : हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष  हरविन्द्र कल्याण के नेतृत्व में बुधवार को हरियाणा के विधायक लोकसभा की कार्यवाही देखेंगे। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी समेत बड़ी संख्या में मंत्री भी शामिल रहेंगे। विधायकों के दौरे से पहले मंगलवार को हरियाणा विधान सभा स्पीकर श्री हरविन्द्र कल्याण ने नई दिल्ली पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान वे लोक सभा भी गए। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष  हरिवन्द्र कल्याण ने बताया कि विधायक संसद की कार्यवाही देखने के साथ-साथ नए-पुराने संसद भवन का भी अवलोकन करेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरे को लेकर आज प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, अनेक मंत्रियों व विधायकों से बातचीत की है। उन्होंने इस दौरे को लेकर उत्साह दिखाया है। उम्मीद है कि इस दौरे में हरियाणा विधान सभा के ज्यादातर जन प्रतिनिधि शामिल होंगे। इनमें से कुछ विधायक आज ही दिल्ली पहुंच चुके हैं। इस दौरे से संसदीय कार्यप्रणाली को निकट से देखने का मौका मिलेगा, जो सभी के लिए बेहद उपयोगी रहेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!