Edited By Rakhi Yadav, Updated: 22 Aug, 2018 12:23 PM
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने केरल में बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास कार्यों के लिए राहत सामग्री के ट्रकों को राजभवन से...
चंडीगढ़(ब्यूरो): हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने केरल में बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास कार्यों के लिए राहत सामग्री के ट्रकों को राजभवन से आज हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 1 करोड़ 4 लाख रुपए मूल्य की यह राहत सामग्री भारतीय रैडक्रॉस समिति, हरियाणा राज्य शाखा द्वारा भेजी गई है।
यह राहत सामग्री भारतीय रैड क्रॉस समिति, हरियाणा राज्य शाखा के उपाध्यक्ष डा. मुकेश अग्रवाल, महासचिव डी.आर. शर्मा, संयुक्त सचिव सविता अग्रवाल, सचिव एवं कुरुक्षेत्र रैडक्रॉस रणदीप सिंह व कुलदीप मलिक व अन्य अधिकारी और कर्मचारी राजभवन लेकर आए। इसके साथ एक एम्बुलैंस, रैडक्रॉस के 2 अधिकारी और 5 स्वयंसेवक भी केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए गए हैं। राज्यपाल ने केरल में बाढ़ से जान-माल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है।