फसल अवशेषों को जलाने से रोकने के एस.डी.एम. होंगे नोडल अधिकारी

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 16 Jul, 2018 08:51 AM

sdm to prevent harvesting of crop residues nodal officer will be

हरियाणा सरकार ने राज्य में खरीफ, 2018 के दौरान फसल अवशेषों को जलाने से रोकने के लिए खेत में ही फसल अवशेष प्रबंधन के लिए कृषि मैकेनिजम को बढ़ावा देने की योजना का निरीक्षण, निगरानी ....

चंडीगढ़(ब्यूरो): हरियाणा सरकार ने राज्य में खरीफ, 2018 के दौरान फसल अवशेषों को जलाने से रोकने के लिए खेत में ही फसल अवशेष प्रबंधन के लिए कृषि मैकेनिजम को बढ़ावा देने की योजना का निरीक्षण, निगरानी और विनियमन करने के लिए उपमंडल स्तर पर सब-डिवीजनल मैजिस्ट्रेट्स को नोडल अधिकारियों के रूप में नामजद करने का निर्णय लिया है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार ने 30 वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात किया है।

 जो 17 जुलाई से 28 अगस्त, 2018 तक योजना के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए कृषि विकास अधिकारियों, कानूनगो या पटवारी तक के राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों या पर्यावरण विभाग या प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के खंड स्तर पर क्षेत्रीय कर्मचारियों को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि इसमें पंचायत समितियों के चेयरमैन और सदस्यों तथा अन्य राजनीतिक प्रतिनिधियों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!